प्रलोभन दे रही है भाजपा : प्रदीप यादव

रांची : झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा है कि भाजपा कल तक खरीद-फरोख्त और गंठबंधन की राजनीति को कोस रही थी. गंठबंधन से निजात दिलाने और पूर्ण बहुमत की बात कर रही थी, लेकिन वही दल आज प्रलोभन देकर गंठबंधन की राजनीति कर रही है. सरकार गठन के समय जो होता […]
रांची : झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा है कि भाजपा कल तक खरीद-फरोख्त और गंठबंधन की राजनीति को कोस रही थी. गंठबंधन से निजात दिलाने और पूर्ण बहुमत की बात कर रही थी, लेकिन वही दल आज प्रलोभन देकर गंठबंधन की राजनीति कर रही है. सरकार गठन के समय जो होता था, भाजपा वही काम पहले कर रही है.
खरीद-फरोख्त, प्रलोभन और धन बल की राजनीति कर रही है. श्री यादव पार्टी कार्यालय में प्रत्याशियों की सूची जारी करने के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि भाजपा आज वही जाल बुन रही है, जिसके लिए दूसरों पर आरोप लगाती थी. राजनीति में स्वच्छता की बात करने की नैतिकता अब भाजपा में नहीं बची. भाजपा बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व और उनकी छवि से डरी हुई है. भाजपा में कोई चेहरा नहीं है. पार्टी नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव लड़ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




