विधायक राजा पीटर ने भाजपा छोड़ी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची/बुंडू : भाजपा विधायक गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर ने पार्टी छोड़ दी है. उनके निजी सचिव मनीष कुमार रविवार को भाजपा कार्यालय पहुंचे और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय को विधायक का इस्तीफा सौंपा. बताया जाता है कि राजा पीटर से कई दलों ने संपर्क किया है. वह 10 नवंबर को […]
विज्ञापन
रांची/बुंडू : भाजपा विधायक गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर ने पार्टी छोड़ दी है. उनके निजी सचिव मनीष कुमार रविवार को भाजपा कार्यालय पहुंचे और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय को विधायक का इस्तीफा सौंपा. बताया जाता है कि राजा पीटर से कई दलों ने संपर्क किया है. वह 10 नवंबर को जनता के साथ राय-शुमारी करने के बाद फैसला लेंगे कि उन्हें किस पार्टी से चुनाव लड़ना है. इसी दिन नामांकन पत्र भी दाखिल करेंगे.
जदयू छोड़ भाजपा में गये थे : इससे पहले उन्होंने कहा : तमाड़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जरूर लड़ूंगा. उन्होंने कहा : कांग्रेस का आमंत्रण मिला, पर इसे अस्वीकार कर दिया है.
मैं नहीं चाहता कि मेरे कारण कांग्रेस के दावेदारों की भावना को ठेस पहुंचे. राजा पीटर हाल ही में जदयू को छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए थे. पर भाजपा और आजसू के बीच गंठबंधन होने के कारण उन्हें टिकट नहीं मिल सका. गंठबंधन के तहत तमाड़ सीट आजसू के खाते में चला गया है. राजा पीटर इससे नाराज हैं. आजसू ने विकास मुंडा को प्रत्याशी बनाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










