ePaper

दुमका में पड़े थे सर्वाधिक पोस्टल वोट

Updated at : 09 Nov 2014 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
दुमका में पड़े थे सर्वाधिक पोस्टल वोट

सुनील कुमार झा लुइस मरांडी को मिले थे 201 वोट रांची : वर्ष 2009 के चुनाव में कुल 2071 पोस्टल वोट पड़े थे, जिसमें 191 वोट रिजेक्ट हो गये थे. संताल परगना प्रमंडल स्थित विधानसभा क्षेत्र में पोस्टल वोट की संख्या अधिक थी. जबकि 31 विधानसभा क्षेत्र में एक भी पोस्टल वोट नहीं डाले गये […]

विज्ञापन

सुनील कुमार झा

लुइस मरांडी को मिले थे 201 वोट

रांची : वर्ष 2009 के चुनाव में कुल 2071 पोस्टल वोट पड़े थे, जिसमें 191 वोट रिजेक्ट हो गये थे. संताल परगना प्रमंडल स्थित विधानसभा क्षेत्र में पोस्टल वोट की संख्या अधिक थी. जबकि 31 विधानसभा क्षेत्र में एक भी पोस्टल वोट नहीं डाले गये थे. 19 विधानसभा क्षेत्र में पड़े पोस्टल वोटों की संख्या दस से कम थी.

छह विधानसभा क्षेत्र में 100 से अधिक पोस्टल वोट डाले गये थे. इनमें पाकुड़, शिकारीपाड़ा, दुमका, जामाम, गोड्डा व रामगढ़ शामिल है.

वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक पोस्टल दुमका विधानसभा क्षेत्र में पड़ा था. दुमका में कुल 471 पोस्टल वोट पड़े थे, जिसमें भाजपा प्रत्याशी को सबसे अधिक 201 वोट मिले थे. जबकि स्टीफन मरांडी को 184 व हेमंत सोरेन को 64 पोस्टल वोट मिले थे. दुमका के बाद 174 पोस्टल वोट शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में पड़ा था.

वर्ष 2005 की तुलना में रिकार्ड बढ़ोतरी

वर्ष 2005 के चुनाव में राज्य भर में 274 पोस्टल वोट डाले गये थे. इसमें से 61 वोट रिजेक्ट हो गये थे. वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में 2071 पोस्टल वोट डाले गये थे, जिसमें से 191 वोट रिजेक्ट हो गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola