सुर्खियों में है बड़कागांव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सलाउद्दीन हजारीबाग : बड़कागांव विधानसभा सीट अभी से ही सुर्खियों में है. राजनीतिक दलों के बीच गंठबंधन का रोमांच है. विधानसभा चुनाव-2009 के विजेता योगेंद्र साव (कांग्रेस) और उपविजेता लोकनाथ महतो (भाजपा) की चुनावी मैदान में अनुपस्थिति से राजनीति ने करवट ली है. इस विधानसभा सीट से भाजपा के चुनाव नहीं लड़ने से नये राजनीतिक […]
विज्ञापन
सलाउद्दीन
हजारीबाग : बड़कागांव विधानसभा सीट अभी से ही सुर्खियों में है. राजनीतिक दलों के बीच गंठबंधन का रोमांच है. विधानसभा चुनाव-2009 के विजेता योगेंद्र साव (कांग्रेस) और उपविजेता लोकनाथ महतो (भाजपा) की चुनावी मैदान में अनुपस्थिति से राजनीति ने करवट ली है. इस विधानसभा सीट से भाजपा के चुनाव नहीं लड़ने से नये राजनीतिक समीकरण बन रहे हैं. कांग्रेस छोड़ कर सभी दलों के उम्मीदवारों की घोषणा के बाद चुनावी फिजां बदली है. राजनीतिक तापमान काफी बढ़ा है.
कांग्रेस कीइस सीटिंग सीट पर योगेंद्र साव का स्थान निर्मला देवी लेंगी या कोई दूसरा कांग्रेसी टिकट की घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा. सीपीआइ से रमेंद्र कुमार, झाविमो (प्र) से शिवलाल महतो, आजसू से रोशन चौधरी और झामुमो से संजीव बेदिया टिकट लेकर चुनाव मैदान में हैं.
भाजपा-आजसू गंठबंधन से क्षेत्र में उपजे राजनीतिक हालात से उम्मीदवारों को कितना फायदा व नुकसान होगा, इसका आकलन अभी से शुरू हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










