वीवी पैट मशीन से जानें अपना वोट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदान के दौरान वोट देने के बाद संबंधित पार्टी के प्रत्याशी को वोट मिला या दूसरे के खाते में चला गया, इसे जानने का अधिकार प्रदान किया है. आयोग के निर्देश पर राज्य के सात विधानसभा क्षेत्रों में इसे पायलट प्रोजेक्ट के तहत लागू किया गया है. इसके लिए […]
विज्ञापन
रांची : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदान के दौरान वोट देने के बाद संबंधित पार्टी के प्रत्याशी को वोट मिला या दूसरे के खाते में चला गया, इसे जानने का अधिकार प्रदान किया है. आयोग के निर्देश पर राज्य के सात विधानसभा क्षेत्रों में इसे पायलट प्रोजेक्ट के तहत लागू किया गया है. इसके लिए वीवी पैट नामक मशीन इवीएम के साथ जोड़ा जायेगा.
एसडीओ अमित कुमार का कहना है कि मतदाता की आपत्ति करने पर पीठासीन पदाधिकारी मौके पर इसका प्रिंट आउट लेकर दिखा सकेंगे. यदि आपत्ति गलत पायी गयी, तो उस मतदाता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का प्रावधान भी किया गया है. आयोग ने प्रत्याशी या पार्टी पसंद नहीं है, तो नोटा का भी प्रावधान कर रखा है. मतदाताओं को इस अधिकार का उपयोग सोच-समझ कर करना चाहिए. इसके अलावा मतदाताओं को मतदान के दिन अपना वोट हरहाल में देना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










