प्रत्याशियों का नाम तय करने सुखदेव गये दिल्ली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : कांग्रेस जल्द ही विधानसभा के प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी. कांग्रेस ने अब तक 28 प्रत्याशियों की सूची जारी की है. गंठबंधन में कांग्रेस के खाते में 66 सीट आयी हैं. शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत दिल्ली रवाना हुए. केंद्रीय नेताओं से मिल कर बाकी बचे प्रत्याशियों का नाम तय […]
विज्ञापन
रांची : कांग्रेस जल्द ही विधानसभा के प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी. कांग्रेस ने अब तक 28 प्रत्याशियों की सूची जारी की है. गंठबंधन में कांग्रेस के खाते में 66 सीट आयी हैं. शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत दिल्ली रवाना हुए. केंद्रीय नेताओं से मिल कर बाकी बचे प्रत्याशियों का नाम तय करेंगे. प्रदेश प्रभारी से मिल कर प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा होगी.
विधानसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति बनायेंगे. इधर दिल्ली जाने से पूर्व श्री भगत ने कहा कि आला नेताओं से मिल कर विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनेगी. हम पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे. श्री भगत ने कहा कि कांग्रेस ने जमीनी कार्यकर्ताओं टिकट देने का काम किया है. जमीन पर संघर्ष करनेवाले को पहचान देने का काम किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










