आज भी नामांकन नहीं, छह फार्म बिके
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : झारखंड विधानसभा के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को नामांकन दाखिल करने के दूसरे दिन छह नामांकन पत्रों की बिक्री हुई. मांडर विधानसभा क्षेत्र के लिए शिवराम तिग्गा व विनय प्रकाश मिंज तथा तमाड़ क्षेत्र के लिए पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण पातर, असरिता टूटी, कालीचरण मुंडा व लखीमनी देवी ने नामांकन पत्र खरीदा. […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड विधानसभा के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को नामांकन दाखिल करने के दूसरे दिन छह नामांकन पत्रों की बिक्री हुई. मांडर विधानसभा क्षेत्र के लिए शिवराम तिग्गा व विनय प्रकाश मिंज तथा तमाड़ क्षेत्र के लिए पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण पातर, असरिता टूटी, कालीचरण मुंडा व लखीमनी देवी ने नामांकन पत्र खरीदा.
शनिवार को उक्त विधानसभा क्षेत्र में एक भी नामांकन दाखिल नहीं किया गया. पहले दिन तीन नामांकन पत्र खरीदे गये थे. नामांकन पत्र खरीदने व परचा दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर निर्धारित है. दिन के 11 बजे से लेकर दिन के तीन बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










