ePaper

भाजपा के मोरचे पर संघ की होगी तैनाती

Updated at : 08 Nov 2014 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा के मोरचे पर संघ की होगी तैनाती

रांची : राज्य के विधानसभा चुनाव में संघ के स्वयंसेवक भाजपा के लिए काम करेंगे. भाजपा के मोरचे पर संघ के स्वयंसेवकों की तैनाती को लेकर दोनों संगठनों ने रणनीति बनायी. भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेद्र प्रधान स्वयंसेवकों से मिलने शुक्रवार को रांची आये. दोनों नेताओं ने विकास भारती के कार्यालय में जाकर संघ के […]

विज्ञापन
रांची : राज्य के विधानसभा चुनाव में संघ के स्वयंसेवक भाजपा के लिए काम करेंगे. भाजपा के मोरचे पर संघ के स्वयंसेवकों की तैनाती को लेकर दोनों संगठनों ने रणनीति बनायी. भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेद्र प्रधान स्वयंसेवकों से मिलने शुक्रवार को रांची आये. दोनों नेताओं ने विकास भारती के कार्यालय में जाकर संघ के बड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक की.
उनके साथ दो घंटे से ज्यादा समय बिता कर वह शुक्रवार को ही दिल्ली लौट गये. बैठक में चुनाव के दौरान संघ की भूमिका को लेकर चर्चा हुई. भाजपा के प्रचार में उतरने और वोटरों को बाहर निकलने में संघ की भूमिका तय की गयी. तय हुआ कि राज्य में होने वाले सभी चरणों के चुनाव में स्वयंसेवक सक्रिय भूमिका में रहेंगे. स्वयंसेवक यथासंभव बूथों पर जायेंगे. बूथ मैनेजमेंट के भागीदार भी होंगे. भाजपा के प्रचार में स्वयंसेवकों की भूमिका अहम होगी.
उनको सुदूर क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान का जिम्मा भी सौंपा जायेगा. संघ के लोग आम लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का काम करेंगे. भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ राज्य के विभिन्न इलाकों में स्वयंसेवक लोगों को मतदान केंद्र तक पहुंच कर भाजपा का जनाधार बढ़ाने का प्रयास करेंगे. इसके पहले श्री प्रधान ने भाजपा कार्यालय में पार्टी नेताओं से चुनावी प्रबंधन के बारे में बातचीत की. बैठकों में उनके साथ सह प्रभारी भूपेंद्र यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय समेत अन्य शामिल थे.
फाइनल हो गयी आजसू की दो सीटें! : माना जा रहा है कि भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेद्र प्रधान के शुक्रवार को हुए रांची दौरे के दौरान आजसू के साथ हुए गंठबंधन में बची दो सीटों पर फैसला हो गया है. दोनों दलों के बीच आठ सीटों पर गंठबंधन कर चुनाव लड़ने के फैसले के बाद आजसू को अब तक छह सीटें ही दी जा सकी हैं. 63 प्रत्याशी घोषित कर चुकी भाजपा को भी शेष सीटों पर उम्मीदवार देने हैं.
चर्चा है कि श्री प्रधान ने शुक्रवार को आजसू प्रमुख सुदेश महतो से भी मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच गंठबंधन की दो सीटों पर चर्चा हुई. सूत्रों की माने, तो तमाड़ और गोमिया सीट आजसू को देने पर सहमति बनी है. हालांकि इन पंक्तियों को लिखे जाने तक सीटों के नाम की घोषणा नहीं की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola