ePaper

पहले दिन बिके सिर्फ तीन परचे

Updated at : 08 Nov 2014 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
पहले दिन बिके सिर्फ तीन परचे

रांची : विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर शुक्रवार को मांडर विधानसभा के लिए तीन उम्मीदवारों ने परचा खरीदा. वहीं तमाड़ विधानसभा में एक भी परचा नहीं बिका. मांडर विधानसभा क्षेत्र से बंधु तिर्की, गंगोत्री कुजूर व सुनील उरांव ने परचा खरीदा. आवेदन के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 10 […]

विज्ञापन
रांची : विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर शुक्रवार को मांडर विधानसभा के लिए तीन उम्मीदवारों ने परचा खरीदा. वहीं तमाड़ विधानसभा में एक भी परचा नहीं बिका. मांडर विधानसभा क्षेत्र से बंधु तिर्की, गंगोत्री कुजूर व सुनील उरांव ने परचा खरीदा.
आवेदन के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 10 हजार रुपये व अजा/अजजा उम्मीदवारों के लिए पांच हजार रुपये निर्धारित है.
प्रत्येक उम्मीदवार चार सेट में परचे भर सकते हैं. राष्ट्रीय व क्षेत्रीय दलों के उम्मीदवारों को एक प्रस्तावक व निर्दलीय उम्मीदवारों को 10 प्रस्तावक लाने होंगे. नामांकन के वक्त जिला निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में उम्मीदवार के साथ चार व्यक्ति ही रहेंगे.
14 को अंतिम दिन
14 नवंबर को नामांकन का अंतिम दिन होगा. वहीं 15 को सारे दस्तावेजों की स्क्रूटनी की जायेगी. 17 को नाम वापसी की तिथि है. इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न् भी आवंटित किये जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola