भाजपा ने गंठबंधन धर्म निभाया : लोजपा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : लोक जन शक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बब्बन गुप्ता ने रांची में कहा है कि भाजपा ने गंठबंधन धर्म का पालन करते हुए विधानसभा चुनाव में सहयोगी दलों को तरजीह दिया है. मीडिया से बातचीत करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि पार्टी की ओर से तीन सीटों पर दावेदारी की गयी […]
विज्ञापन
रांची : लोक जन शक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बब्बन गुप्ता ने रांची में कहा है कि भाजपा ने गंठबंधन धर्म का पालन करते हुए विधानसभा चुनाव में सहयोगी दलों को तरजीह दिया है. मीडिया से बातचीत करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि पार्टी की ओर से तीन सीटों पर दावेदारी की गयी थी. अभी तक शिकारीपाड़ा सीट लोजपा को दी गयी है. जल्द ही एक और सीट लोजपा को दी जायेगी.
उन्होंने कहा कि लोजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के पास बसंत सिंह पहाड़िया का नाम भेजा गया है. प्रदेश स्तरीय नेता इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान के शुक्रगुजार भी हैं. उन्होंने कहा कि गंठबंधन धर्म की वजह से चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान, पार्टी संसदीय दल के नेता चिराग पासवान और झारखंड प्रभारी सूरजभान सिंह भी कई जगहों पर संयुक्त रूप से चुनाव प्रचार करेंगे. उन्होंने कहा वह स्वयं भाजपा के वरिष्ठ नेता अजरुन मुंडा, रघुवर दास, सरयू राय के नामांकन के समय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे. शनिवार आठ नवंबर तक चुनाव संचालन समिति की भी घोषणा कर दी जायेगी. सभी जिलों में गंठबंधन के तहत नामांकन भर चुके प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने का निर्देश भी दिया गया है. पार्टी चुनाव घोषणा पत्र नहीं जारी करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










