ePaper

पार्टी की जीत सुनिश्चित कराने का संकल्प लिया

Updated at : 07 Nov 2014 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
पार्टी की जीत सुनिश्चित कराने का संकल्प लिया

रांची : भाजपा रांची ग्रामीण जिला की ओर से गुरुवार को जिले के चार विधानसभा प्रत्याशियों का स्वागत सह सम्मान किया गया. ग्रामीण जिला अध्यक्ष जैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में हटिया प्रत्याशी सीमा शर्मा, खिजरी प्रत्याशी राम कुमार पाहन, कांके के उम्मीदवार जीतू चरण नायक और मांडर प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर का स्वागत […]

विज्ञापन
रांची : भाजपा रांची ग्रामीण जिला की ओर से गुरुवार को जिले के चार विधानसभा प्रत्याशियों का स्वागत सह सम्मान किया गया. ग्रामीण जिला अध्यक्ष जैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में हटिया प्रत्याशी सीमा शर्मा, खिजरी प्रत्याशी राम कुमार पाहन, कांके के उम्मीदवार जीतू चरण नायक और मांडर प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर का स्वागत किया गया. समारोह में सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की जीत सुनिश्चित कराने का संकल्प लिया गया.
पार्टीधुर्वा मंडल में चुनावी बैठक : भाजपा धुर्वा मंडल की बैठक में भी हटिया और खिजरी विधानसभा के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने का निर्णय लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए हटिया की उम्मीदवार सीमा शर्मा और खिजरी प्रत्याशी राम कुमार पाहन ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कार्यकर्ताओं से चुनावी समर में जुटने का आह्वान किया. बैठक में धुर्वा मंडल के छह वार्ड प्रभारियों की घोषणा भी की गयी.
वार्ड नंबर 39 के लिए धनंजय सिंह, पप्पू, शैलेंद्र कुमार, शैलेश सिंह, वार्ड नंबर 40 के लिए सरयू प्रसाद, कामेश्वर सिंह, मिथिलेश राय, वार्ड नंबर 41 के लिए मुकेश सिंह, दिनेश प्रसाद, जवाहर राय, वार्ड नंबर 42 के लिए शिवेश सिंह, लाल चितरंजन नाथ शाहदेव, वीणा मिश्र और वार्ड नंबर 43 के लिए अरुण पांडेय, सोना खान, शकुंतला देवी को प्रभारी बनाया गया.
सुखदेव नगर मंडल की बैठक : पार्टी के सुखदेव नगर मंडल की बैठक में रांची के भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह और हटिया की उम्मीदवार सीमा शर्मा की जीत पक्की करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मंडल प्रभारी बृजनंदन, मनोज मिश्र, सतीश चौधरी, नंद किशोर सिंह और अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola