जामताड़ा प्रत्याशी बदलने के लिए प्रदर्शन
रांची : टिकट बंटवारे में नेता-कार्यकर्ताओं की अनदेखी और आपराधिक छविवालों को प्रत्याशी बनाने को लेकर भाजपा में लगातार पांचवे दिन विरोध हुआ. भाजपा के जामताड़ा प्रत्याशी विरेंद्र मंडल को बदलने के लिए कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदेश कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. साथ ही प्रदेश स्तर के नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की. कार्यकर्ताओं ने […]
रांची : टिकट बंटवारे में नेता-कार्यकर्ताओं की अनदेखी और आपराधिक छविवालों को प्रत्याशी बनाने को लेकर भाजपा में लगातार पांचवे दिन विरोध हुआ. भाजपा के जामताड़ा प्रत्याशी विरेंद्र मंडल को बदलने के लिए कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदेश कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. साथ ही प्रदेश स्तर के नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की.
कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी विरेंद्र मंडल पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन पर लूट, रंगदारी समेत डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दायर हैं. प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह समेत अन्य नेताओं से मिला. इधर वैश्य समुदाय की ओर से भी एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के नेताओं से मिल कर अपना विरोध जताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










