ePaper

प्रत्याशियों के खर्च पर नजर रखें : चुनाव आयोग

Updated at : 06 Nov 2014 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
प्रत्याशियों के खर्च पर नजर रखें : चुनाव आयोग

उपायुक्तों को दी गयी चुनावी प्रक्रिया की जानकारी रांची : चुनाव आयोग महानिदेशक पीके दास ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाची पदाधिकारी (उपायुक्त) और उपनिर्वाची पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया. उनको चुनाव के दौरान होनेवाली गतिविधियों की जानकारी दी गयी. बताया गया कि चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के खर्च पर कैसे नजर रखना है. उन्हें […]

विज्ञापन
उपायुक्तों को दी गयी चुनावी प्रक्रिया की जानकारी
रांची : चुनाव आयोग महानिदेशक पीके दास ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाची पदाधिकारी (उपायुक्त) और उपनिर्वाची पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया. उनको चुनाव के दौरान होनेवाली गतिविधियों की जानकारी दी गयी. बताया गया कि चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के खर्च पर कैसे नजर रखना है. उन्हें समय पर चुनावकर्मियों को प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया.
पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति में चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश का अक्षरश: पालन करने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों को कहा गया कि किसी प्रकार का संशय हो तो सीधे राज्य निर्वाचन कार्यालय के पदाधिकारियों से संपर्क करें.
केवल दो राजनीतिक दलों के सदस्य ही आये : जल संसाधन विभाग के नेपाल हाउस स्थित सभाकक्ष में भारत सरकार के अधिकारियों ने राजनीतिक दलों के सदस्यों से मुलाकात की. उनको चुनाव आयोग के निर्देशों की जानकारी दी. इसमें केवल भाजपा और झाविमो के प्रतिनिधि ही आये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola