ePaper

कई उम्मीदवारों ने भरा परचा

Updated at : 06 Nov 2014 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
कई उम्मीदवारों ने भरा परचा

रांची : जनता दल राष्ट्रवादी के उम्मीदवारों ने झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अपना नामांकन भर दिया है. पार्टी ने डालटेनगंज से मो कलाम, विश्रमपुर से मजमुद्दीन अंसारी, पांकी से जियाउद्दीन अंसारी, गढ़वा से मो रईस, मनिका से कविता देवी, छतरपुर से रविंद्र राम, हुसैनाबाद से संतोष कुमार वर्मा को प्रत्याशी बनाया […]

विज्ञापन

रांची : जनता दल राष्ट्रवादी के उम्मीदवारों ने झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अपना नामांकन भर दिया है. पार्टी ने डालटेनगंज से मो कलाम, विश्रमपुर से मजमुद्दीन अंसारी, पांकी से जियाउद्दीन अंसारी, गढ़वा से मो रईस, मनिका से कविता देवी, छतरपुर से रविंद्र राम, हुसैनाबाद से संतोष कुमार वर्मा को प्रत्याशी बनाया है. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अशफाक रहमान ने कहा है कि पार्टी दमखम से चुनाव लड़ेगी.

चुनाव पर्यवेक्षक रांची पहुंचे

रांची : विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को दिल्ली से आधा दर्जन से अधिक पर्यवेक्षक सेवा विमान से रांची पहुंचे. इसमें प्रदीप यादव, भूपेंद्र कंठोला, ज्योतिरादित्य राव, राजेश मांजो सहित अन्य पर्यवेक्षक शामिल थे. पर्यवेक्षक एयरपोर्ट से अलग-अलग वाहनों में सवार होकर लातेहार, गढ़वा, चाइबासा, पश्चिम सिंहभूम में चुनाव तैयारी का जायजा लेने गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola