ePaper

नवीन ने आजसू से दिया इस्तीफा, छलके आंसू, कार्यकर्त्ता भी रोये

Updated at : 06 Nov 2014 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
नवीन ने आजसू से दिया इस्तीफा, छलके आंसू, कार्यकर्त्ता भी रोये

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, आज करेंगे चुनाव लड़ने की घोषणा रांची : हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने आजसू से इस्तीफा देते हुए कहा कि वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. उन्हें आजसू से टिकट नहीं मिलने से विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इसलिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से विचार मांगा है. उनकी बातचीत राष्ट्रीय व क्षेत्रीय दलों […]

विज्ञापन
कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, आज करेंगे चुनाव लड़ने की घोषणा
रांची : हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने आजसू से इस्तीफा देते हुए कहा कि वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. उन्हें आजसू से टिकट नहीं मिलने से विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इसलिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से विचार मांगा है. उनकी बातचीत राष्ट्रीय व क्षेत्रीय दलों से हुई है. कार्यकर्ता चाहते हैं कि वह चुनाव लड़ें. कार्यकर्ताओं की भावना का आदर करते हुए वह विधानसभा चुनाव अवश्य लड़ेंगे. इसकी घोषणा वह गुरुवार को करेंगे. वहीं इससे पहले विधायक ने डिबडीह में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.
बैठक में कार्यकर्ताओं ने पूरी आस्था जताते हुए चुनाव लड़ने की बात कही. इससे पहले नवीन के समर्थकों ने आजसू प्रमुख सुदेश महतो का पुतला फूंका. इस अवसर पर पार्षद अजीत उरांव, जेम्स बांड खलखो, संजय राज, सुरेश, बरसा गाड़ी, विमल खलखो, सुरेश कुमार राय, राकेश कुमार सिंह, सुरेंद्र सोनी, संतोष ठाकुर आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola