ePaper

झारखंड विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 16 और लोगों की सूची

Updated at : 05 Nov 2014 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 16 और लोगों की सूची

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए आज अपने 16 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जिनमें थियोडोर किड़ो, देवेंद्रनाथ चंपिया और मनोज कुमार यादव शामिल हैं. पार्टी ने थियोडोर किड़ो को कोलेबिरा (सु) निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है, जबकि देवेंद्रनाथ चंपिया मझगांव (सु) से और मनोज कुमार यादव बरही […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए आज अपने 16 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जिनमें थियोडोर किड़ो, देवेंद्रनाथ चंपिया और मनोज कुमार यादव शामिल हैं.

पार्टी ने थियोडोर किड़ो को कोलेबिरा (सु) निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है, जबकि देवेंद्रनाथ चंपिया मझगांव (सु) से और मनोज कुमार यादव बरही से कांग्रेस उम्मीदवार होंगे. पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए इससे पहले 14 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है. 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए 25 नवंबर से 20 दिसम्बर के बीच पांच चरणों में चुनाव होने हैं.

कांग्रेस महासचिव मधुसूदन मिस्त्री द्वारा आज जारी की गयी सूची के मुताबिक रामगढ़ से शहजादा अनवर, धनवार से उपेंद्र प्रसाद सिंह, पोटका (सु) से दुखनीमई सरदार, जुगसलाई (सु) से रमाकांत करुवा, सरायकेला (सु) से बास्को बेसरा और मनोहरपुर (सु) से सुभाष नाग उम्मीदवार बनाये गये हैं.

इनके अलावा चक्रधरपुर (सु) से विजय सिंह समाद, खरसावां (सु) से छोटराय किस्कू, तोरपा (सु) से पुनित हेम्ब्रम, खूंटी (सु) से डॉ पुष्पा सुरीन, सिल्ली से राकेश किरण महतो, मंदार से डॉ रवींद्र भगत और सिमडेगा (सु) से बेंजामिन लाकरा को टिकट दिया गया है.

पार्टी ने झारखंड में सत्तारुढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ अपना गंठबंधन तोड़ कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola