गंठजोड़ को लेकर राजद के प्रस्ताव को झामुमो ने ठुकराया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सीटिंग सीटों पर गंठबंधन पर झामुमो तैयार नहीं रांची : राजद की ओर से सीटिंग सीटों पर समझौते के प्रस्ताव को झामुमो ने सिरे नकार दिया है. दिल्ली में झामुमो और राजद के साथ हुई बातचीत में झामुमो ने इस तरह के गंठबंधन से इनकार कर दिया है. मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार हिमांशु शेखर चौधरी […]
विज्ञापन
सीटिंग सीटों पर गंठबंधन पर झामुमो तैयार नहीं
रांची : राजद की ओर से सीटिंग सीटों पर समझौते के प्रस्ताव को झामुमो ने सिरे नकार दिया है. दिल्ली में झामुमो और राजद के साथ हुई बातचीत में झामुमो ने इस तरह के गंठबंधन से इनकार कर दिया है. मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार हिमांशु शेखर चौधरी ने कहा कि सीटिंग सीटों पर गंठबंधन क्या होता है.
जब कोई गंठबंधन ही नहीं हो रहा है, तो सीटिंग सीटों पर गंठबंधन का क्या मतलब हो जायेगा.झामुमो ने सेक्यूलर ताकतों को एक साथ करना चाहा था, पर कुछ लोगों के कारण यह नहीं हो सका. ऐसे में अब कोई मतलब नहीं रह जाता. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 81 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं.
पार्टी अब पूरी तैयारी में जुट गयी है. लगभग तीन दर्जन सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी गयी है. कार्यकर्ता अब चुनाव में जुट गये हैं. गौरतलब है कि राजद के प्रेमचंद गुप्ता व जयप्रकाश यादव ने नयी दिल्ली में गंठबंधन की कोशिश की थी. राजद की ओर से प्रस्ताव दिया गया था कि कम से कम सीटिंग सीटों पर एक दूसरे के खिलाफ प्रत्याशी न दें, पर झामुमो ने इससे इनकार कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










