झामुमो के टिकट के लिए 50 हजार फीस

रांची : झामुमो का टिकट चाहिए, तो इसके लिए आवेदन देना होगा. आवेदन के साथ 50 हजार रुपये की फीस भी देनी होगी. फीस नकद या डिमांड ड्राफ्ट के रूप में ही स्वीकार की जायेगी. डीडी झामुमो केंद्रीय कमेटी के नाम से ली जा रही है. झामुमो ने आवेदकों के लिए यह शर्त रखी है. […]
रांची : झामुमो का टिकट चाहिए, तो इसके लिए आवेदन देना होगा. आवेदन के साथ 50 हजार रुपये की फीस भी देनी होगी. फीस नकद या डिमांड ड्राफ्ट के रूप में ही स्वीकार की जायेगी. डीडी झामुमो केंद्रीय कमेटी के नाम से ली जा रही है. झामुमो ने आवेदकों के लिए यह शर्त रखी है.
इसके बाद पार्टी का शीर्ष नेतृत्व एक-एक आवेदनों पर विचार करता है. इसके बाद जिला अध्यक्ष से बात की जाती है. जीतने की संभावना वाले उम्मीदवारों के नाम पर ही अंतिम रूप से मुहर लगेगी. श्री भट्टाचार्य ने कहा कि यह फीस सबके लिए अनिवार्य है. विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने फीस जमा किया है और आवेदन भी दिया है. इसी तरह झामुमो के तमाम सीटिंग एमएलए भी आवेदन जमा कर रहे हैं और फीस भी दे रहे हैं. राशि पार्टी फंड में जमा हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




