ePaper

तिलेश्वर की पत्नी को टिकट दे सकता है झामुमो

Updated at : 04 Nov 2014 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
तिलेश्वर की पत्नी को टिकट दे सकता है झामुमो

रांची : स्वर्गीय तिलेश्वर साहू की पत्नी साबी देवी को झामुमो टिकट दे सकता है. सूत्रों ने बताया कि वह लगातार पार्टी से संपर्क में हैं. गौरतलब है कि पूर्व में आजसू ने उन्हें टिकट देने का आश्वासन दिया था. पर आजसू-भाजपा गंठबंधन में यह सीट भाजपा के खाते में चली गयी. भाजपा ने वहां […]

विज्ञापन

रांची : स्वर्गीय तिलेश्वर साहू की पत्नी साबी देवी को झामुमो टिकट दे सकता है. सूत्रों ने बताया कि वह लगातार पार्टी से संपर्क में हैं. गौरतलब है कि पूर्व में आजसू ने उन्हें टिकट देने का आश्वासन दिया था. पर आजसू-भाजपा गंठबंधन में यह सीट भाजपा के खाते में चली गयी. भाजपा ने वहां से उमाशंकर अकेला को टिकट दिया है. इधर मौके देखते हुए झामुमो ने साबी देवी से संपर्क किया है. सूत्रों ने बताया कि उन्होंने लगभग सहमति दे दी है. एक दो दिनों में उन्हें झामुमो में शामिल किया जा सकता है.

आजसू-भाजपा का गंठबंधन अवैध : झामुमो

रांची . आजसू और भाजपा के गंठबंधन को अवैध गंठबंधन करार देते हुए झामुमो के प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा कि झारखंड के दोहन के लिए यह गंठबंधन हुआ है. जो भाजपा कल तक अकेले चुनाव लड़ने का दंभ भर रही थी, वो झामुमो के अकेले लड़ने के फैसले से घबरा कर आजसू के साथ गंठबंधन कर ली. देश के एक बड़े औद्योगिक घराने के हस्तक्षेप के बाद ही भाजपा नेतृत्व इसके लिए तैयार हुआ. भाजपा का प्रदेश नेतृत्व ठगा सा महसूस कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola