ePaper

हटिया से उम्मीदवार देगा राजद : ऊषा देवी

Updated at : 04 Nov 2014 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
हटिया से उम्मीदवार देगा राजद : ऊषा देवी

रांची : राष्ट्रीय जनता दल की ओर से हटिया विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा की जायेगी. पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष उषा सिंह यादव ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हटिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के संकेत दिये हैं. राजद महिला मोरचा की बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमती […]

विज्ञापन

रांची : राष्ट्रीय जनता दल की ओर से हटिया विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा की जायेगी. पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष उषा सिंह यादव ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हटिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के संकेत दिये हैं. राजद महिला मोरचा की बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमती यादव ने वार्ड और प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं से चुनाव कार्य में लगने का आह्वान किया.

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण और अन्य मुद्दों पर महिलाओं को पार्टी का सदस्य भी बनाया जायेगा. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद के महासचिव कैलाश यादव ने महिलाओं को संगठन मजबूत करने की दिशा में पहल का आग्रह किया. इस अवसर पर राजकिशोर सिंह, लाल बिहारी शर्मा, मंतोष यादव, बबिता श्रीवास्तव, उर्मिला देवी, पूनम मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola