दुनिया का ध्यान हटते ही सीरिया ने बम हमले तेज किए

Updated:
विज्ञापन

बेरुत : आईएस के जेहादियों के खिलाफ लडाई पर दुनिया का ध्यान केंद्रित होने के साथ ही सीरिया के शासन ने हाल के हफ्तों में खतरनाक बैरेल बम से हमले तेज कर दिए हैं. इन हमलों में बडी संख्या में नागरिक मारे गए हैं और काफी तबाही हुई है. ब्रिटेन स्थित पर्यवेक्षक समूह ‘सीरियन आब्जर्वेटरी […]

विज्ञापन

बेरुत : आईएस के जेहादियों के खिलाफ लडाई पर दुनिया का ध्यान केंद्रित होने के साथ ही सीरिया के शासन ने हाल के हफ्तों में खतरनाक बैरेल बम से हमले तेज कर दिए हैं. इन हमलों में बडी संख्या में नागरिक मारे गए हैं और काफी तबाही हुई है.

ब्रिटेन स्थित पर्यवेक्षक समूह ‘सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ के अनुसार एक पखवाडे से भी कम समय में सीरियाई लडाकू विमानों ने कम से कम 401 के बैरेल बम गिराए हैं.

अलेप्पो में रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता यासीन अबू राइद ने कहा, ‘‘हमारे चारों ओर मौत है और इसकी किसी को परवाह नहीं है.’’ इस समूह का कहना है कि बीते 20 अक्तूबर से बैरेल बम हमले और दूसरे हवाई हमलों में कम से कम 232 नागरिक मारे गए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola