झारखंड में चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार : अर्जुन मुंडा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : भाजपा के वरिष्ठ नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने आज निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी पार्टी चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है. मुंडा ने कहा कि झारखंड की जनता राज्य में गठबंधन की राजनीति से उब चुकी है […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा के वरिष्ठ नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने आज निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी पार्टी चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है. मुंडा ने कहा कि झारखंड की जनता राज्य में गठबंधन की राजनीति से उब चुकी है और वह विकास के लिए यहां स्थिर सरकार चाहती है.
उन्होंने दावा किया कि राज्य में इस बार भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायेगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के दिशा निर्देश में झारखंड को विकास के रास्ते पर आगे ले जायेगी. उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के कामकाज और बडे पैमाने पर स्थानांतरणों की तीखी आलोचना की और कहा कि इससे पता चलता है कि उनकी सरकार का काम राज्य का विकास नहीं बल्कि सिर्फ धन उगाही था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










