शरीफ ने भारत से सीमा पर गोली-बारी बंद करने की अपील की

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज भारत से सीमा पर गोली-बारी बंद करने की अपील की. शरीफ ने कहा की उनकी सरकार शांति की इचछा रखती है और इसमें किसी भी प्रकार का संदेह नहीं है. इस बात की जानकारी पाकिस्तान की मुख्य दैनिक डान ने अपने रिपोर्ट में दी. शरीफ राष्ट्रीय […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज भारत से सीमा पर गोली-बारी बंद करने की अपील की. शरीफ ने कहा की उनकी सरकार शांति की इचछा रखती है और इसमें किसी भी प्रकार का संदेह नहीं है. इस बात की जानकारी पाकिस्तान की मुख्य दैनिक डान ने अपने रिपोर्ट में दी.
शरीफ राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की एक उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे जिसमें कैबिनेट सदस्यों, ज्वाइंट चीफ आफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष तथा तीनों बलों के प्रमुखों और आईएसआई प्रमुख ने हिस्सा लिया. बैठक में भारत के साथ सीमा तनाव तथा सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया.
शीर्ष सैन्य नेताओं ने बैठक में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा की ताजा स्थिति की जानकारी दी. पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से कहा गया कि वे केवल अपने बचाव में गोलीबारी कर रहे हैं और नागरिक क्षेत्रों को निशाना नहीं बना रहे हैं, जबकि सच्चाई कुछ और ही है. पाक गोलीबारी में भारतीय सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले कई नागरिकों की मौत हुई है.
भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले एक सप्ताह से भी अधिक समय से अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी हो रही है. इस बैठक में सुरक्षा के समग्र हालात तथा उत्तरी वजीरिस्तान में जर्ब ए अज्ब अभियान पर भी चर्चा की गयी. कल क्षेत्र का दौरा करने वाले शरीफ ने इलाके से आतंकवादियों को खदेडने के लिए चलाए गए सफल अभियान पर संतोष जताया.
इससे पूर्व सेना प्रमुख जनरल राहिल शरीफ, नौसेना प्रमुख एडमिरल जकुल्लाह तथा विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने प्रधानमंत्री से अलग अलग मुलाकात की और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुडे मसलों पर चर्चा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




