भारत में चीन के नये राजदूत होंगे ली युचेंग

बीजिंग : चीन ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पहली भारत यात्रा से पहले ली युचेंग को नयी दिल्ली में अपना राजदूत नियुक्त किया है. सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने चीन के शीर्ष विधायी निकाय नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) की स्थाई समिति की ओर से जारी बयान के हवाले से कहा है कि राष्ट्रपति ने वेई […]
बीजिंग : चीन ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पहली भारत यात्रा से पहले ली युचेंग को नयी दिल्ली में अपना राजदूत नियुक्त किया है. सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने चीन के शीर्ष विधायी निकाय नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) की स्थाई समिति की ओर से जारी बयान के हवाले से कहा है कि राष्ट्रपति ने वेई वेई के स्थान पर ली को आज भारत का नया राजदूत नियुक्त किया.
ली पहले चीन के उपविदेश मंत्री थे. नयी दिल्ली आने से पहले वह कजाखस्तान में चीन के राजदूत थे. एशिया के चार देशों की यात्रा के दौरान शी कल तीन दिन के लिए भारत आने वाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




