ओबामा करेंगें आईएस की चुनौतियों से निपटने की नीति का ऐलान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

वाशिंगटन:अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा आईएसआईएस की चुनौतियों से निपटने की नीतियों का खुलासा बुधवार को करने वाले हैं. आईएसआईएस ने इराक और सीरिया के बडे हिस्से पर कब्जा कर लिया है. इसके अलावा उन्होंने हाल में दो अमेरिकी पत्रकारों की हत्या की है. एनबीसी के मीट द प्रेस में एक साक्षात्कार में ओबामा ने […]
विज्ञापन
वाशिंगटन:अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा आईएसआईएस की चुनौतियों से निपटने की नीतियों का खुलासा बुधवार को करने वाले हैं. आईएसआईएस ने इराक और सीरिया के बडे हिस्से पर कब्जा कर लिया है. इसके अलावा उन्होंने हाल में दो अमेरिकी पत्रकारों की हत्या की है.
एनबीसी के मीट द प्रेस में एक साक्षात्कार में ओबामा ने कहा, बुधवार को मैं वक्तव्य दूंगा और उल्लेख करुंगा कि आगे के लिए हमारी क्या नीतियां है. लेकिन, अमेरिकी जमीनी सैनिकों के बारे में घोषणा नहीं होने जा रही. यह इराक युद्ध के समान नहीं है.
उन्होंने कहा कि यह आतंक निरोधी अभियान की तरह का है जिसे हम पिछले छह सात साल से लगातार चला रहे हैं. ओबामा ने कहा कि समूची अंतरराष्ट्रीय बिरादरी इस बात को समझती है कि आईएसआईएस कुछ ऐसा है जिससे निपटना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










