चार अमेरिकी दूतावासों को निशाना बनाने वाला था सुलेमानी, इसलिए ट्रंप ने कहा मार डालो

Updated:
विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा उन्हें लगता है कि पिछले सप्ताह मारे गये ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी चार अमेरिकी दूतावासों पर हमला करने की योजना बना रहे थे. ट्रंप ने फॉक्स न्यूज पर प्रसारित एक साक्षात्कार में कहा कि मुझे यकीन है कि चार दूतावास थे… शायद ऐसा (हमला) बगदाद के दूतावास […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा उन्हें लगता है कि पिछले सप्ताह मारे गये ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी चार अमेरिकी दूतावासों पर हमला करने की योजना बना रहे थे. ट्रंप ने फॉक्स न्यूज पर प्रसारित एक साक्षात्कार में कहा कि मुझे यकीन है कि चार दूतावास थे… शायद ऐसा (हमला) बगदाद के दूतावास में होने वाला था. अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान से उन सवालों के जवाब मिले हैं, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने सुलेमानी की हत्या का भारी जोखिम क्यों उठाया. आपको बता दें डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी को मारने का आदेश दिया था जिसके बाद एमक्यू-9 हथियार का यूज करके अमेरिकी सेना ने उसे ढेर कर दिया. गौरतलब है कि ट्रंप इस समय महाभियोग का सामना कर रहे हैं.

विज्ञापन

अमेरिका ने मिसाइल हमले के बाद ईरान पर नये प्रतिबंधों लगाने की घोषणा की
अमेरिका ने शुक्रवार को ईरान पर नये प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया. अमेरिका ने यह कदम इसी सप्ताह इराक में अपने सैन्य ठिकानों पर ईरान के मिसाइल हमलों के जवाब में उठाया है. अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और वित्त मंत्री स्टीवन न्यूचिन ने कहा कि नये प्रतिबंधों से मध्यपूर्व में "अस्थिरता” फैलाने के साथ ही मंगलवार के हुए मिसाइल हमलों में संलिप्त अधिकारियों को नुकसान होगा. न्यूचिन ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरानी वस्त्र, निर्माण, विनिर्माण और खनन क्षेत्रों से जुड़े लोगों पर प्रतिबंध लगाने का शासकीय आदेश जारी करेंगे. वे इस्पात और लौह क्षेत्रों के खिलाफ भी अलग-अलग प्रतिबंध लगाएंगे. वित्त मंत्री ने कहा कि इसका नतीजा यह होगा कि हम ईरानी शासन को मिलने वाली करोड़ों डॉलर की सहायता पर रोक लगा देंगे.

सुलेमानी की मौत के बाद बढ़ा तनाव
दरअसल, हाल ही में इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी ड्रोन हमलों में ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत हो गयी थी, जिसके बाद ईरान ने इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर मिसाइल हमले किये थे. हालांकि इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने शांति की अपील की जिससे तीसरे विश्‍व युद्ध की आशंका टल गयी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola