पाकिस्तान ने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची भारत के साथ साझा की

नयी दिल्ली/इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने द्विपक्षीय समझौते के तहत बुधवार को अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की एक सूची को भारत के साथ साझा किया. विदेश कार्यालय ने यहां एक बयान में कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच 31 दिसंबर, 1988 को एक समझौते पर हस्ताक्षर किये गये थे. परमाणु प्रतिष्ठानों और केंद्रों के खिलाफ हमलों […]
नयी दिल्ली/इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने द्विपक्षीय समझौते के तहत बुधवार को अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की एक सूची को भारत के साथ साझा किया. विदेश कार्यालय ने यहां एक बयान में कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच 31 दिसंबर, 1988 को एक समझौते पर हस्ताक्षर किये गये थे.
परमाणु प्रतिष्ठानों और केंद्रों के खिलाफ हमलों पर रोक के समझौते के अनुच्छेद-दो के अनुसार, सूची भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी को सौंपी गयी. बयान में कहा गया है, पाकिस्तान में परमाणु प्रतिष्ठानों की एक सूची आधिकारिक रूप से बुधवार की सुबह साढ़े दस बजे विदेश मंत्रालय में भारतीय उच्चायोग के एक प्रतिनिधि को सौंपी गयी. विदेश कार्यालय ने कहा कि नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने भारतीय परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची सुबह 11 बजे पाकिस्तान उच्चायोग के एक प्रतिनिधि को सौंपी. इस समझौते के तहत दोनों देशों के लिए हर साल एक जनवरी को एक-दूसरे के परमाणु प्रतिष्ठानों और केंद्रों की सूचना देना अनिवार्य है. विदेश कार्यालय के अनुसार एक जनवरी, 1992 से लगातार ऐसा किया जा रहा है.
भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों देशों ने ‘भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु प्रतिष्ठानों के खिलाफ हमले पर रोक के समझौते’ के तहत आने वाले परमाणु प्रतिष्ठानों और केंद्रों की सूची का आदान-प्रदान किया. दोनों देशों के बीच कश्मीर मुद्दे को लेकर चल रहे कूटनीतिक तनाव के मद्देजनर सूची का आदान-प्रदान किया गया. इस समझौते पर 31 दिसंबर 1988 में हस्ताक्षर किये गये थे और यह 27 जनवरी 1991 को लागू हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




