ePaper

उज्बेकिस्तान में निरंकुश शासन के बाद पहली बार हो रहा संसदीय चुनाव

Updated at : 22 Dec 2019 11:10 AM (IST)
विज्ञापन
उज्बेकिस्तान में निरंकुश शासन के बाद पहली बार हो रहा  संसदीय चुनाव

ताशकंदः उज्बेकिस्तान में निरंकुश शासन के बाद रविवार को पहला संसदीय चुनाव हो रहा है. मध्य एशिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश में मतदान केंद्र स्थानीय समयानुसार आठ बजे खोले गए और मतदान 12 घंटे तक चलेगा. देश के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने कट्टरपंथी पूर्ववर्ती इस्लाम करीमोव के निधन के बाद 2016 में सत्ता […]

विज्ञापन

ताशकंदः उज्बेकिस्तान में निरंकुश शासन के बाद रविवार को पहला संसदीय चुनाव हो रहा है. मध्य एशिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश में मतदान केंद्र स्थानीय समयानुसार आठ बजे खोले गए और मतदान 12 घंटे तक चलेगा. देश के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने कट्टरपंथी पूर्ववर्ती इस्लाम करीमोव के निधन के बाद 2016 में सत्ता संभाली थी. करीमोव ने लगभग तीन दशकों तक शासन किया था. मिर्जियोयेव की करीमोव की तानाशाही के विपरीत कई राजनीतिक बंदियों को रिहा करने और देश को पर्यटन एवं विदेशी निवेश के लिए खोलने के लिए तारीफ की जाती है. मुस्लिम बहुल लेकिन सख्त धर्मनिरपेक्ष उज्बेकिस्तान की आबादी 3.3 करोड़ है जिनमें दो करोड़ से अधिक लोग मताधिकार का प्रयोग करने के योग्य हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola