स्विस अपहरण मामला : राजपक्षे ने कहा मैं पीड़ित बन गया हूं वह महिला नहीं

कोलंबो : श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे का कहना है कि स्विस दूतावास की कर्मचारी के तथाकथित अपहरण मामले में वह खुद पीड़ित बन गए हैं. गौरतलब है कि श्रीलंका स्थित स्विस दूतावास की एक कर्मचारी का तथा कथित रुप से अपहरण हो गया था और दूतावास से जुड़ी जानकारी पाने से लिए उसे धमकाया […]
कोलंबो : श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे का कहना है कि स्विस दूतावास की कर्मचारी के तथाकथित अपहरण मामले में वह खुद पीड़ित बन गए हैं. गौरतलब है कि श्रीलंका स्थित स्विस दूतावास की एक कर्मचारी का तथा कथित रुप से अपहरण हो गया था और दूतावास से जुड़ी जानकारी पाने से लिए उसे धमकाया गया और उसका यौन शोषण भी किया गया. राजपक्षे ने गुरुवार को कहा कि इस तथा कथित अपहरण के संबंध में तथ्य स्थापित होने के पहले ही खबर विदेशी मीडिया में आ गई और आलोचकों ने उनकी सरकार को इसके लिए जिम्मेदार बता दिया . विदेशी मीडिया पर एक टिप्पणी में राजपक्षे ने कहा, ‘‘अब यह बिल्कुल स्पष्ट है. वास्तव में इस मामले में मैं पीड़ित हूं, वह महिला नहीं है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




