अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर चलेगा महाभियोग, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में प्रस्ताव पास
Updated at : 19 Dec 2019 7:55 AM (IST)
विज्ञापन

वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव संसद के निचले सदन यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में पास हो गया. निचले सदन से प्रस्ताव पारित हो जाने के बाद अब ऊपरी सदन सीनेट में मुकदमा चलेगा. वोटिंग में ट्रंप पर महाभियोग चलाने के प्रस्ताव को बहुमत मिला है. इससे पहले हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में […]
विज्ञापन
वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव संसद के निचले सदन यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में पास हो गया. निचले सदन से प्रस्ताव पारित हो जाने के बाद अब ऊपरी सदन सीनेट में मुकदमा चलेगा. वोटिंग में ट्रंप पर महाभियोग चलाने के प्रस्ताव को बहुमत मिला है. इससे पहले हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में बुधवार को करीब 10 घंटे तक बहस हुई.
इस दौरान डेमोक्रेटिक प्रतिनिधि सुसान डेविस ने सदन में जोरदार भाषण देते हुए कहा कि हम राष्ट्रपति पर महाभियोग नहीं लगा रहे हैं. वह खुद ही ऐसा कर रहे हैं. आप राष्ट्रपति हैं और आप न्याय में बाधा डालते हैं. आप एक विदेशी नेता को रिश्वत देने का प्रयास करते हैं. आप राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हैं. आपका महाभियोग होगा.
बता दें कि ट्रंप पर सत्ता के दुरुपयोग और विधि निर्माताओं को जांच करने से रोकने के आरोप लगाए गए हैं. ट्रंप को अगले महीने सीनेट में मुकदमे का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन यहां उनकी पार्टी को बहुमत है. ऐसे में नहीं लगता है कि उन्हें पद से हटाया जा सकेगा.
इससे पहले हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की स्पीकर नैन्सी पॉलोसी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की बतौर राष्ट्रपति उल्टी गिनती शुरू हो गई है. इससे पहले मंगलवार की शाम को ही डोनाल्ड ट्रंप ने नैन्सी पॉलोसी को चिट्ठी लिखकर उन्हें खरी-खोटी सुनाई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




