2008 जयपुर सीरियल बम ब्लास्ट केस में फैसला आज, 71 लोगों की गई थी जान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जयपुरः राजस्थान की राजधानी जयपुर में साल 2008 में हुए बम ब्लास्ट मामले में एक स्पेशल कोर्ट बुधवार को फैसला सुनाएगा. 13 मई 2008 के सिर्फ 15 मिनट में जयपुर के परकोटे में एक के बाद एक आठ धमाके हुए थे. इनमें 71 लोगों की मौत हो गई थी और 185 लोग घायल हुए थे. […]
विज्ञापन
जयपुरः राजस्थान की राजधानी जयपुर में साल 2008 में हुए बम ब्लास्ट मामले में एक स्पेशल कोर्ट बुधवार को फैसला सुनाएगा. 13 मई 2008 के सिर्फ 15 मिनट में जयपुर के परकोटे में एक के बाद एक आठ धमाके हुए थे. इनमें 71 लोगों की मौत हो गई थी और 185 लोग घायल हुए थे. इस हमले में कुल 13 आतंकवादी शामिल थे. इनमें से पांच गुनहगारों पर आज विशेष कोर्ट फैसला सुनाने वाली है.
तीन गुनहगार अब तक फरार हैं और तीन हैदराबाद व दिल्ली की कोर्ट में बंद हैं. बाकी बचे दो गुनहगार दिल्ली के चर्चित बाटला हाउस एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं. जिन पांच आरोपियों पर फैसला आना है, उनमें शाहबाज हुसैन, मोहम्मद सैफ, मोहम्मद सरवर आजमी, सैफुर्रहमान एवं सलमान खान शामिल हैं.
जानकारी के मुताबिक, सभी पांचों गुनहगार उत्तर प्रदेश के रहने वाले इस केस में जहां अभियोजन ने कोर्ट से केस के आरोपियों को फांसी देने की गुहार की है वहीं बचाव पक्ष की ओर से आरोपियों को बेगुनाह करार देने की गुहार की है. इस मामले की सुनवाई कर रही विशेष कोर्ट के न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा फैसला सुनाएंगे।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










