झारखंड चुनाव : लाल-हरा मैत्री का गवाह बनेगा निरसा-बगोदर !

सिंदरी और धनवार में दोस्ताना संघर्ष की तैयारी गठबंधन को लेकर अब भी सस्पेंस कायम संजीव झा धनबाद : क्या धनबाद-गिरिडीह में एक बार फिर लाल-हरा (वाम दल व झामुमो) के बीच मैत्री होगी. राजनीतिक प्रेक्षकों की मानें, तो निरसा एवं बगोदर सीटें इस दोस्ती का गवाह बन सकती हैं. झामुमो दोनों सीटों को मामस […]
सिंदरी और धनवार में दोस्ताना संघर्ष की तैयारी
कहां फंस रहा पेंच : दोनों दलों के बारे में जानकारी रखने वाले राजनीतिक टीकाकारों की मानें, तो मासस एवं माले राज्य में कम से कम चार सीटें निरसा, सिंदरी, बगोदर एवं राजधनवार की मांग यूपीए से कर रही हैं. यूपीए के प्रमुख घटक दल झामुमो अपनी तरफ से निरसा एवं बगोदर सीट छोड़ने को तैयार है. बाकी दो सीटें देने पर बात नहीं पा रही है. झामुमो की तरफ से बुधवार को जारी सूची में निरसा एवं बगोदर सीट से प्रत्याशी नहीं देकर पार्टी ने मासस एवं माले को खुला ऑफर दिया. यह एक प्रकार का संदेश भी है. मासस के अंदर केवल एक सीट को लेकर हंगामा मचा हुआ है. निरसा से मासस विधायक अरूप चटर्जी भी गठबंधन के सवाल पर खुल कर कुछ नहीं बोल पा रहे हैं. पार्टी का एक वर्ग उन पर सिंदरी सीट को लेकर दबाव बनाये हुए है, लेकिन झामुमो ने यहां से भाजपा के बागी विधायक फूलचंद मंडल को टिकट देकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है. ऐसी स्थिति में मासस की चिंता बढ़ गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




