पाकिस्तान ने तीन महीने बाद भारत के साथ डाक सेवा बहाल की

Updated at : 19 Nov 2019 4:43 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान ने तीन महीने बाद भारत के साथ डाक सेवा बहाल की

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने भारत के साथ डाक सेवा तीन महीने तक निलंबित रखने के बाद फिर से बहाल कर दी है. भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के निर्णय के मद्देनजर पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच डाक सेवा निलंबित कर दी थी. यह जानकारी पाकिस्तानी मीडिया ने मंगलवार को दी. […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने भारत के साथ डाक सेवा तीन महीने तक निलंबित रखने के बाद फिर से बहाल कर दी है. भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के निर्णय के मद्देनजर पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच डाक सेवा निलंबित कर दी थी. यह जानकारी पाकिस्तानी मीडिया ने मंगलवार को दी.

भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लेने के लिए संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव उत्पन्न हो गया था. भारत के गत पांच अगस्त के निर्णय को लेकर पाकिस्तान ने कड़ी प्रतिक्रिया जतायी. पाकिस्तान ने राजनयिक संबंध कमतर कर दिये और उसके साथ सभी संवाद संबंधों के साथ ही व्यापारिक संबंध भी निलंबित कर दिये. पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, भारत के साथ डाक मेल सेवा बहाल हो गयी है, लेकिन पार्सल सेवा निलंबित रहेगी. हालांकि, भारत के साथ सीमित डाक सेवा बहाली के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

पाकिस्तान ने 27 अगस्त के बाद से भारत से कोई डाक खेप स्वीकार नहीं की थी. इस कदम को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के जवाब के तौर पर देखा जा रहा था. संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गत अक्तूबर में कहा था कि पाकिस्तान ने डाक सेवा एकतरफा बंद की और उसने ऐसा भारत को कोई पूर्व नोटिस दिये बिना किया. प्रसाद ने कहा था, पाकिस्तान का निर्णय विश्व डाक यूनियन के नियमों के बिल्कुल विपरीत है. पाकिस्तान का कदम अभूतपूर्व था क्योंकि डाकसेवा पूर्व में बंटवारे, युद्धों और सीमापार तनावों के बीच भी जारी रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola