महिंदा राजपक्षे के छोटे भाई गोटाबाया राजपक्षे ने जीता श्रीलंका का राष्ट्रपति चुनाव, PM मोदी ने दी बधाई
Updated at : 17 Nov 2019 2:02 PM (IST)
विज्ञापन

कोलंबोः श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आ रहे हैं मगर यह तय हो गया है कि पूर्व रक्षा सचिव और एसएलएलपी के नेता गोटाबाया राजपक्षे ही राष्ट्रपति होगें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत दर्ज करने के लिये गोटाबाया राजपक्षे को बधाई दी और कहा कि वह दोनों […]
विज्ञापन
कोलंबोः श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आ रहे हैं मगर यह तय हो गया है कि पूर्व रक्षा सचिव और एसएलएलपी के नेता गोटाबाया राजपक्षे ही राष्ट्रपति होगें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत दर्ज करने के लिये गोटाबाया राजपक्षे को बधाई दी और कहा कि वह दोनों राष्ट्रों के बीच रिश्तों के और गहरे होने की उम्मीद करते हैं.
Congratulations @GotabayaR on your victory in the Presidential elections.
I look forward to working closely with you for deepening the close and fraternal ties between our two countries and citizens, and for peace, prosperity as well as security in our region.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 17, 2019
पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि राष्ट्रपति चुनावों में जीत के लिये आपको बधाई गोटाबाया. मैं, हमारे दोनों देशों और नागरिकों के बीच घनिष्ठ तथा भाईचारे वाले संबंधों को और अधिक मजबूत करने, शांति, समृद्धि और क्षेत्र में सुरक्षा के लिये आपके साथ मिलकर काम करने की आशा करता हूं.
इधर, प्रेमदासा ने अपनी हार स्वीकार कर ली है. उन्होंने कहा कि ‘लोगों के निर्णय का सम्मान करना और श्रीलंका के सातवें राष्ट्रपति के तौर पर चुने जाने के लिए गोटबाया राजपक्षे को बधाई देना मेरे लिए सौभाग्य की बात है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




