जेस्ट 2020 से मिलेगा रिसर्च का मौका

Updated at : 02 Nov 2019 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
जेस्ट 2020 से मिलेगा रिसर्च का मौका

विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड ने ज्वाइंट एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (जेस्ट) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. देश के प्रमुख शोध संस्थानों में प्रवेश की राह बनानेवाली इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 नवंबर, 2019 से शुरू होगी. परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी, 2020 को देश के प्रमुख शहरों में किया जायेगा. जेस्ट का […]

विज्ञापन

विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड ने ज्वाइंट एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (जेस्ट) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. देश के प्रमुख शोध संस्थानों में प्रवेश की राह बनानेवाली इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 नवंबर, 2019 से शुरू होगी. परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी, 2020 को देश के प्रमुख शहरों में किया जायेगा. जेस्ट का स्कोरकार्ड सिर्फ एक वर्ष के लिए वैध होता है.

विषय के बारे में जानें
जेस्ट-2020 के माध्यम से देश के प्रमुख शोध संस्थानों में फिजिक्स, थ्योरेटिकल कंप्यूटर साइंस, न्यूरोसाइंस, कंप्यूटेशनल बायोलॉजी में से किसी एक विषय में पीएचडी/ इंटीग्रेटेड पीएचडी प्रोग्राम में प्रवेश मिलेगा. आप अपनी पसंद का विषय चुनकर जेस्ट में शामिल हो सकते हैं.
जेस्ट में शामिल संस्थान
आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एआरआईईएस),नैनीताल. बोस इंस्टीट्यूट, काेलकाता. होमी भाभा राष्ट्रीय संस्थान (एचबीएनआई), मुंबई. हरीशचंद्र अनुसंधान संस्थान (एचआरआई), इलाहाबाद. इंटरनेशनल सेंटर फॉर थ्योरेटिकल साइंसेज, बेंगलुरु. इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र, कलपक्कम. भारतीय ताराभैतिकी संस्थान, बेंगलुरु. भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु. भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, भोपाल, कोलकाता, पुणे, मोहाली, तिरुवनंतपुरम, तिरुपति. भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, वलियमला. गणितीय विज्ञान संस्थान (आईएमएससी), चेन्नई समेत देश के 32 संस्थान जेस्ट में शामिल हैं. संस्थान की सूची जेस्ट की वेबसाइट पर है.
आप कर सकते हैं आवेदन
जेस्ट में भाग लेने वाले संस्थानों के विषय के अनुसार अपने-अपने पात्रता मानदंड हैं. पीएचडी प्रोग्राम के लिए संबंधित विषय में एमएससी/ एमई/एमटेक/ बीई/बीटेक होना चाहिए. इंटीग्रेटेड पीएचडी के लिए संबंधित विषय में बीएससी/ बीई/ बीटेक/एमसीए/ एमएससी होना आवश्यक है. संस्थान व विषय के अनुसार योग्यता की विस्तृत जानकारी जेस्ट की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं.
परीक्षा पाठ्यक्रम के बारे में जानें
ज्वाइंट एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (जेस्ट) में फिजिक्स के पेपर में मैथमेटिकल मैथड, इलेक्ट्रोमैग्नेटिज्म एंड ऑप्टिक्स, क्लासिकल मेकेनिक्स, क्वांटम मेकेनिक्स, थर्मोडायनेमिक्स एंड स्टेटिस्टिकल फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स विषय शामिल हैं.
मैथमेटिकल मैथड में वेक्टर अल्जेब्रा और वेक्टर कैल्कुलस, टेन्सर्स, कर्वीलीनियर कोऑर्डिनेट सिस्टम्स, लीनियर अल्जेब्रा, कॉम्प्लैक्स एनालिसिस शामिल होंगे. क्लासिकल मेकेनिक्स में न्यूटन लॉ, कंजर्वेशन ऑफ एनर्जी एंड मोमेंटम, कलिजंस, सिमेट्री एंड कंजर्वेशन लॉ, सेंट्रल फोर्स प्रॉब्लम, केप्लर प्रॉब्लम, स्मॉल आॅसलेशंस एंड नॉर्मल मोड्स जैसे विषयों पर केंद्रित प्रश्न होंगे. इलेक्ट्रोमैग्नेटिज्म एंड ऑप्टिक्स में इलेक्ट्रोस्टेटिक्स एंड मैग्नेटोस्टाटिक्स, बाउंड्री वैल्यू प्रॉबल्म, मल्टीपल एक्सपेंशन आदि से संबंधित प्रश्न होंगे. इसके साथ ही क्वांटम मेकेनिक्स, थर्मोडायनेमिक्स एंड स्टेटिस्टिकल फिजिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स विषय पर आधारित प्रश्न होंगे. विषय के अनुसार पाठ्यक्रम और सैंपल पेपर जेस्ट की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola