निफ्ट में प्रवेश का मौका
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

फैशन टेक्नोलॉजी में संवारें भविष्य फैशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में करियर बनाने का इरादा रखनेवालों का सपना होता है नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) में दाखिला पाना. फैशन शिक्षण के अग्रणी संस्थानों में से एक निफ्ट ने देश को मनीष अरोड़ा, रितु बेरी, रोहित बल, सब्यसाची मुखर्जी, जेजे वलाया जैसे प्रतिभावान डिजाइनर दिये हैं. […]
विज्ञापन
फैशन टेक्नोलॉजी में संवारें भविष्य
फैशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में करियर बनाने का इरादा रखनेवालों का सपना होता है नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) में दाखिला पाना. फैशन शिक्षण के अग्रणी संस्थानों में से एक निफ्ट ने देश को मनीष अरोड़ा, रितु बेरी, रोहित बल, सब्यसाची मुखर्जी, जेजे वलाया जैसे प्रतिभावान डिजाइनर दिये हैं. फैशन डिजाइनिंग एवं टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अच्छे वेतन के साथ सफलता और पहचान हासिल करने की बेहतरीन संभावनाएं मौजूद हैं. आप अगर फैशन इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहते हैं, तो बारहवीं या ग्रेजुएशन के बाद इससे संबंधित कोर्स कर इस ओर रुख कर सकते हैं.
व्यापक कार्यक्षेत्र है यह
भारतीय फैशन उद्योग एक व्यापक कार्यक्षेत्र है, जो डिजाइन, कॉन्सेप्ट मैनेजमेंट, डिजाइन प्रोडक्शन मैनेजमेंट, क्वॉलिटी कंट्रोल, प्लानिंग, फैब्रिक डिजाइन, प्रिंटिंग, फैशन ऐसेसरी डिजाइन, फैशन मर्चेंडाइजिंग, टेक्सटाइल साइंस, कलर मिक्सिंग, मार्केटिंग आदि तक फैला हुआ है. जाहिर है इसमें करियर बनाने की राहें भी कई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










