करतारपुर कॉरिडोर को लेकर इमरान ख़ान की बड़ी घोषणा

Updated at : 02 Nov 2019 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
करतारपुर कॉरिडोर को लेकर इमरान ख़ान की बड़ी घोषणा

Getty Images

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने 9 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन से पहले भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं.

उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है जिसमें उन्होंने बताया है कि करतारपुर गुरुद्वारा आने के लिए पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं होगी […]

विज्ञापन

Getty Images

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने 9 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन से पहले भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं.

उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है जिसमें उन्होंने बताया है कि करतारपुर गुरुद्वारा आने के लिए पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं होगी और न ही 10 दिन पहले भारतीयों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा.

उन्होंने ट्वीट में लिखा, "भारत से करतारपुर तीर्थयात्रा के लिए आने वाले सिखों के लिए मैं दो चीज़ों में छूट दे रहा हूं. पहली छूट यह कि उन्हें पासपोर्ट की आश्यकता नहीं है, उन्हें केवल वैध पहचान पत्र चाहिए और दूसरी यह कि उन्हें 10 दिन पहले रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्यकता नहीं है. साथ ही गुरुजी के 550वीं जयंती और उद्घाटन के दिन उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा."

https://twitter.com/ImranKhanPTI/status/1190087955588755456

ग़ौरतलब है कि पाकिस्तान ने करतारपुर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए 20 डॉलर सर्विस फ़ीस को अनिवार्य कर दिया है. भारत ने इसको लेकर पाकिस्तान से अनुरोध किया था कि वह इसे न ले. हालांकि, पाकिस्तान ने कह दिया था कि वह इसमें छूट नहीं देगा.

पाकिस्तान के बुलावे पर नहीं जाएंगे मनमोहन

भारत-पाकिस्तान तनाव का असर करतारपुर साहिब पर क्यों नहीं?

Getty Images

राजनीतिक मंज़ूरी लेनी होगी ज़रूरी

पाकिस्तान सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को निमंत्रण दिया था लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया था.

वहीं, कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को भी पाकिस्तान ने उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया है. इसके बाद विदेश मंत्रालय ने साफ़ किया है कि ऐसे लोग जो व्यक्तिगत तौर पर उद्घाटन में शामिल होना चाहते हैं उन्हें पहले राजनीतिक मंज़ूरी लेनी होगी.

नहीं माना पाक, हर सिख श्रद्धालु से लेगा 20-20 डॉलर

पाकिस्तान का ये बौद्ध स्तूप क्यों है ख़ास

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा था कि भारतीय जत्थे की जानकारी पाकिस्तान के साथ साझा की जा चुकी हैं जिनमें कई राजनैतिक हस्तियां और पंजाब सरकार के मंत्री शामिल हैं.

उन्होंने कहा कि जो इस सूची में शामिल नहीं हैं उन्हें सामान्य प्रक्रिया के तहत राजनीतिक मंज़ूरी लेनी होगी.

करतारपुर जाने वाले जत्थे में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी समेत 575 लोगों के नाम शामिल हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola