पाकिस्तान ने गुरु नानक की 550वीं जयंती पर स्मारक सिक्का जारी किया

Updated at : 30 Oct 2019 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान ने गुरु नानक की 550वीं जयंती पर स्मारक सिक्का जारी किया

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को एक स्मारक सिक्का जारी किया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक फेसबुक पोस्ट में सिक्के की तस्वीर साझा की. खान ने कहा, पाकिस्तान गुरु नानक देवजी की 550वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्मारक सिक्का जारी करता है. खान नौ […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को एक स्मारक सिक्का जारी किया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक फेसबुक पोस्ट में सिक्के की तस्वीर साझा की. खान ने कहा, पाकिस्तान गुरु नानक देवजी की 550वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्मारक सिक्का जारी करता है.

खान नौ नवंबर को करतारपुर गलियारे का उदघाटन करेंगे, जिससे पहले यह सिक्का जारी किया गया है. वर्ष 2019 सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 550वीं जयंती का वर्ष है, जिनका जन्म पाकिस्तान स्थित श्री ननकाना साहिब में हुआ था. भारत और पाकिस्तान ने पिछले नवंबर में ऐतिहासिक गुरुद्वारा दरबार साहिब को भारत के साथ जोड़ने के लिए करतारपुर गलियारा बनाने पर सहमति जतायी थी. इसके तहत पाकिस्तान के कस्बे करतारपुर को पंजाब के गुरुदासपुर जिले में स्थित डेरा बाबा नानक के साथ जोड़ा जायेगा. गुरुद्वारा दरबार साहिब गुरु नानक देवजी का अंतिम विश्राम स्थल है.

करतारपुर साहिब रावी नदी के पार पाकिस्तान के नरोवाल जिले में स्थित है और डेरा बाबा नानक से इसकी दूरी लगभग चार किलोमीटर है. इस गलियारे के जरिये प्रतिदिन 5,000 भारतीय तीर्थयात्री गुरुद्वारा दरबार साहिब जा सकेंगे, जहां गुरु नानक देव ने अपने जीवन के अंतिम 18 वर्ष बिताये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola