ePaper

IND vs SA: रांची टेस्ट में भारत ने द. अफ़्रीका को पारी और 202 रन से हराकर सिरीज़ 3-0 से जीती

Updated at : 22 Oct 2019 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs SA: रांची टेस्ट में भारत ने द. अफ़्रीका को पारी और 202 रन से हराकर सिरीज़ 3-0 से जीती

भारत ने रांची में तीसरा टेस्ट मैच जीतने के साथ ही दक्षिण अफ़्रीका को तीन मैचों की टेस्ट सिरीज़ में 3-0 से मात दी.

दक्षिण अफ़्रीका को भारत ने रांची टेस्ट मैच में एक पारी और 202 रनों से हरा दिया.

रांची टेस्ट मैच की दूसरी पारी में दक्षिण अफ़्रीका 133 रन पर ही आउट […]

विज्ञापन

भारत ने रांची में तीसरा टेस्ट मैच जीतने के साथ ही दक्षिण अफ़्रीका को तीन मैचों की टेस्ट सिरीज़ में 3-0 से मात दी.

दक्षिण अफ़्रीका को भारत ने रांची टेस्ट मैच में एक पारी और 202 रनों से हरा दिया.

रांची टेस्ट मैच की दूसरी पारी में दक्षिण अफ़्रीका 133 रन पर ही आउट हो गया. भारत ने नौ विकेट पर 497 बनाए थे. इस विशाल स्कोर में रोहित शर्मा का दोहरा शतक और आजिंक्या रहाणे का शतक शामिल था.

दक्षिण अफ़्रीका पहली पारी में 162 रन ही बना पाया था जिसके बाद उसे फ़ॉलोऑन खेलना पड़ा.

दूसरी पारी में भी उनकी टीम लड़खड़ाई और चौथे दिन जब खेल शुरू हुआ तो भारत जीत से मात्र दो विकेट दूर था.

चौथे दिन 12 गेंद में ही मैच का नतीजा आ गया. उमेश यादव और मोहम्मद शमी ने धारदार गेंदबाज़ी की.

मोहम्मद शमी ने दूसरी पारी में दस ओवर की गेंदबाज़ी में महज दस रन देकर तीन विकेट झटके. इनमें से 6 ओवर मेडेन फेंके. उमेश यादव ने दूसरी पारी में नौ ओवर की गेंदबाज़ी में 35 रन देकर दो विकेट लिए.

अपना पहला मैच खेल रहे शहबाज़ नदीम ने पहली पारी में 22 रन देकर दो विकेट झटके.

दूसरी पारी में दक्षिण अफ़्रीका की ओर से डी ब्रुयन ने सबसे ज़्यादा 30 रन बनाए.

पहली पारी में हमज़ा ने सबसे ज़्यादा 62 रन बनाए थे.

वहीं भारत की ओर से पहली पारी में रोहित शर्मा ने 212 रन और रहाणे ने 115 रन की शानदार पारी खेली.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola