पाकिस्तान को बड़ा झटका, एफएटीएफ में पड़ा अलग-थलग, ‘डार्क ग्रे'' सूची डाला जा सकता है नाम

Updated at : 15 Oct 2019 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान को बड़ा झटका, एफएटीएफ में पड़ा अलग-थलग, ‘डार्क ग्रे'' सूची डाला जा सकता है नाम

पेरिस : फाइनैंशल ऐक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की बैठक में पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है. बैठक‍ में पाकिस्तान अलग-थलग पड़ता नजर आ रहा है. अब एफएटीएफ पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठा सकता है. एफएटीएफ द्वारा कड़ी कार्रवाई के कगार पर खड़े पाकिस्तान को ‘डार्क ग्रे’ सूची में डाला जा सकता है, जो सुधरने […]

विज्ञापन

पेरिस : फाइनैंशल ऐक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की बैठक में पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है. बैठक‍ में पाकिस्तान अलग-थलग पड़ता नजर आ रहा है. अब एफएटीएफ पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठा सकता है. एफएटीएफ द्वारा कड़ी कार्रवाई के कगार पर खड़े पाकिस्तान को ‘डार्क ग्रे’ सूची में डाला जा सकता है, जो सुधरने की अंतिम चेतावनी है.

संकेतों के अनुसार आर्थिक कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) की यहां चल रही बैठक में भाग लेने वाले अधिकारियों ने कहा है कि अगर पाकिस्तान ने जरूरी कदम नहीं उठाये तो उसे सभी सदस्यों द्वारा अलग-थलग कर दिया जाएगा.

एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान के अपर्याप्त प्रदर्शन को देखते हुए वह एफएटीएफ द्वारा कड़ी कार्रवाई के कगार पर है और वह 27 में से केवल छह बिंदुओं को पारित करने में कामयाब रहा. एफएटीएफ 18 अक्टूबर को पाकिस्तान पर अपने फैसले को अंतिम रूप देगा.

एफएटीएफ के नियमों के अनुसार ‘ग्रे’ और ‘ब्लैक’ सूचियों के बीच एक अनिवार्य चरण है, जिसे ‘डार्क ग्रे’ कहा जाता है. ‘डार्क ग्रे’ का अर्थ है सख्त चेतावनी ताकि संबंधित देश को सुधार का एक अंतिम मौका मिल सके. एफएटीएफ एक अंतर-सरकारी निकाय है, जिसे धन शोधन, आतंकवादी वित्तपोषण और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली की अखंडता के लिए अन्य खतरों का मुकाबला करने के लिए स्थापित किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola