ePaper

ट्रंप ने सीरिया में मानवीय सहायता के लिए दिये पांच करोड़ डॉलर

Updated at : 13 Oct 2019 10:17 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रंप ने सीरिया में मानवीय सहायता के लिए दिये पांच करोड़ डॉलर

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया में अत्याचार का सामना कर रहे जातीय तथा धार्मिक अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए और मानवीय सहायता को आगे बढ़ाने जैसे कार्यों के लिए पांच करोड़ डॉलर की राशि जारी की है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्टेफनी ग्रिशम ने बताया कि यह धनराशि सीरिया में मानवाधिकार […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया में अत्याचार का सामना कर रहे जातीय तथा धार्मिक अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए और मानवीय सहायता को आगे बढ़ाने जैसे कार्यों के लिए पांच करोड़ डॉलर की राशि जारी की है.

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्टेफनी ग्रिशम ने बताया कि यह धनराशि सीरिया में मानवाधिकार रक्षकों, नागरिक संगठनों तथा ऐसे पुनर्वास कार्यक्रमों को आर्थिक सहायता मुहैया कराएगी जो हिंसा से पीड़ित जातीय तथा धार्मिक अल्पसंख्यकों की सीधे तौर पर मदद कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि इस राशि का प्रयोग जिम्मेदारी बढ़ाना, युद्ध से बचे विस्फोटक हटाना, समुदाय की सुरक्षा, मानवाधिकार हनन के मामलों को दर्ज करना, लिंग आधारित हिंसा और प्रताड़ना के शिकार लोगों की मदद करने जैसे कामों में भी किया जाएगा.

ग्रिशम ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोगी भी अपना योगदान जारी रखेंगे। जातीय तथा धार्मिक सुरक्षा और आजादी इस प्रशासन की प्राथमिकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola