ePaper

झल्ला कर जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तानी पीएम इमरान से पूछा- ऐसे पत्रकार लाते कहां से हो ?

Updated at : 24 Sep 2019 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
झल्ला कर जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तानी पीएम इमरान से पूछा- ऐसे पत्रकार लाते कहां से हो ?

न्यूयार्क : ऐसे पत्रकार लाते कहां से हो? यह सवाल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्डट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से किया. इस सवाल ने कश्मीर पर पाकिस्तान और उसकी मीडिया के प्रॉपगैंडा की पोल खोलकर रख दी. दरअसल, सोमवार को इमरान खान और ट्रंप के बीच बैठक के दौरान पाकिस्तानी पत्रकार लगातार कश्मीर पर ट्रंप […]

विज्ञापन

न्यूयार्क : ऐसे पत्रकार लाते कहां से हो? यह सवाल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्डट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से किया. इस सवाल ने कश्मीर पर पाकिस्तान और उसकी मीडिया के प्रॉपगैंडा की पोल खोलकर रख दी. दरअसल, सोमवार को इमरान खान और ट्रंप के बीच बैठक के दौरान पाकिस्तानी पत्रकार लगातार कश्मीर पर ट्रंप से सवाल दाग रहे थे जिससे वे झल्ला गये और ट्रंप ने उल्टे इमरान से ही पूछ डाला कि आप ऐसे रिपोर्टर लाते कहां से हो ?

यहां चर्चा कर दें कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और वह भारत के खिलाफ दुनियाभर में प्रॉपगैंडा फैलाने में शिद्दत से लगा हुआ है. पाक के पीएम इमरान खान सहित उनके नेता और मंत्री भारत के खिलाफ जहर आग उगल रहे हैं. बताया जा रहा है कि ट्रंप ने कश्मीर पर पाकिस्तानी पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में इमरान खान से पूछा डाला- आपको इन जैसे पत्रकार कहां से मिलते हैं.

कश्‍मीर पर मध्यस्थता

इधर, अपने आप को ‘‘बहुत अच्छा पंच’ बताते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वह कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान और भारत के बीच मध्यस्थता के लिए तैयार हैं लेकिन दोनों पक्षों को इस पर सहमत होना होगा. वहीं, भारत का रुख है कि कश्मीर मुद्दा द्विपक्षीय है और किसी तीसरे पक्ष की इसमें कोई भूमिका नहीं है. ट्रंप ने यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ बैठक के दौरान ये टिप्पणियां की.

क्या कहा इमरान ने कश्‍मीर को लेकर

कश्‍मीर को लेकर पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने कहा कि दुनिया में सबसे शक्तिशाली देश की जिम्मेदारी है. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि ‘‘कश्मीर में संकट बहुत बड़ा होने जा रहा है. इस पर ट्रंप ने कश्मीर मुद्दे को लंबे समय से चल रहा ‘‘जटिल’ मामला बताते हुए कहा, ‘‘अगर मैं मदद कर सकता हूं तो मैं जरूर मदद करूंगा. उन्होंने ह्यूस्टन में ‘हाउडी, मोदी’ रैली में भाग लेने के एक दिन बाद कहा, ‘‘अगर दोनों (पाकिस्तान और भारत) चाहते हैं तो मैं यह करने के लिए तैयार हूं.’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘किसी भी समय मैं एक बहुत अच्छा मध्यस्थ साबित होउंगा.’

‘हाउडी, मोदी’ की प्रशंसा
ट्रंप ने खान की मौजूदगी में ‘हाउडी, मोदी’ महारैली की प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का ‘‘काफी आक्रामक बयान’ सुना. उन्होंने ह्यूस्टन में एनआरजी स्टेडियम में 50,000 लोगों के जनसमूह का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘इसे वहां काफी अच्छा समर्थन मिला.’ आपको बता दें कि ह्यूस्टन में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा किया था और आतंकवाद पर लड़ाई पर करीबी मित्रता तथा साझा दूरदृष्टि दर्शायी थी.

इमरान खान की नापाक हरकत

अपने आप को कश्मीरियों का दूत घोषित कर चुके इमरान खान ने रविवार को अमेरिकी सांसदों, विद्वानों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और मीडिया को भारत द्वारा पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के नतीजों के बारे में बताया था. ट्रंप और खान ने जुलाई में व्हाइट हाउस में बैठक की थी. दोनों के बीच उस भेंटवार्ता के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कश्मीर मुद्दे के हल के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की इच्छा प्रकट की थी. भारत ने उसे खारिज कर दिया था. पिछले महीने फ्रांस में जी 7 सम्मेलन के मौके पर मोदी की ट्रंप के साथ बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने कश्मीर पर भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की गुजाइंश से स्पष्ट रूप से इनकार किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola