‘हाउडी मोदी’: आज 50 हजार भारतीयों को संबोधित करेंगे मोदी और ट्रंप, तीन घंटे तक चलेगा कार्यक्रम, अमेरिकी सांसद भी रहेंगे

Updated at : 22 Sep 2019 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
‘हाउडी मोदी’: आज 50 हजार भारतीयों को संबोधित करेंगे मोदी और ट्रंप, तीन घंटे तक चलेगा कार्यक्रम, अमेरिकी सांसद भी रहेंगे

ह्यूस्टन: रविवार की रात 8:30 बजे से शुरू होगा कार्यक्रमह्यूस्टन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम के लिए ह्यूस्टन स्थित एनआरजी फुटबॉल स्टेडियम सज-धज कर तैयार है. भारतीय समयानुसार रविवार रात 8.30 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर भारतीय-अमेरिकी खासे उत्साहित हैं. करीब तीन घंटे तक चलने वाले ‘हाउडी-मोदी’ समारोह […]

विज्ञापन

ह्यूस्टन: रविवार की रात 8:30 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम
ह्यूस्टन : प्र
धानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम के लिए ह्यूस्टन स्थित एनआरजी फुटबॉल स्टेडियम सज-धज कर तैयार है. भारतीय समयानुसार रविवार रात 8.30 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर भारतीय-अमेरिकी खासे उत्साहित हैं. करीब तीन घंटे तक चलने वाले ‘हाउडी-मोदी’ समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शिरकत करेंगे. इस कार्यक्रम में 50,000 से अधिक भारतीय भाग लेंगे, जिन्हें दोनों नेता संबोधित करेंगे. पोप के अलावा अन्य किसी विदेशी नेता के लिए यहां आयोजित किया जा रहा यह सबसे बड़ा कार्यक्रम है. यह पहला मौका होगा, जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति भारतीय समुदाय के ऐसे किसी कार्यक्रम में शामिल होंगे और भारतीय प्रधानमंत्री के साथ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट के कई सांसद शामिल होंगे.

‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम का आयोजन टेक्सास इंडिया फोरम कर रहा है. संगठन के प्रवक्ता प्रीति डावरा ने बताया कि यह समारोह अमेरिका और भारत की संस्कृति तथा एकता का भव्य जश्न है. उन्होंने बताया कि एनआरजी के सभी दरवाजे भारतीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे खोल दिये जायेंगे. साढ़े सात बजे तक 50,000 लोगों को अपने स्थान पर बैठना होगा. इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू किया जायेगा, जो नौ बजे रात तक चलेगा. इस कार्यक्रम का प्रसारण हिंदी, अंग्रेजी और स्पेनिश भाषा में किया जायेगा. इसके बाद दोनों नेता सभा को संबोधित करेंगे. समारोह 11:30 बजे तक चलेगा.

ह्यूस्टन से पहले जर्मनी में दो घंटे तक रुके प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी शनिवार रात करीब 10:30 बजे जॉर्ज बुश इंटरनेशनल एयरपोर्ट, ह्यूस्टन पहुंचे. यहां भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. इससे पहले पीएम का विमान जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में दो घंटे तक रुका. जर्मनी में भारतीय राजदूत मुक्ता तोमर और महावाणिज्यदूत प्रतिभा पार्कर ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की. अमेरिका रवाना होने से पहले मोदी ने एक बयान में कहा था कि ह्यूस्टन के कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति की उपस्थिति बहुत महत्वपूर्ण है.

मोदी के रंग में रंगा ह्यूस्टन नमो अगेन के लग रहे नारे

इस मेगा कार्यक्रम के लिए पूरा ह्यू्स्टन शहर मोदी के रंग में रंगा हुआ है. मोदी के आगमन से पहले शुक्रवारको ह्युस्टन में एक रैली निकाली गयी. इसमें 200 से अधिक कारों ने हिस्सा लिया. आयोजकों और स्वयंसेवकों ने ‘नमो अगेन’ की शर्ट पहन रखी थी और ‘नमो अगेन’ के नारे लगा रहे थे. समारोह को यादगार बनाने के लिए 15,000 स्वयंसेवक काम कर रहे हैं. 2014 में पीएम मोदी ने न्यूयॉर्क के मेडिसन सक्वायर गार्डन में 19 हजार से ज्यादा लोगों को संबोधित किया था.

कारोबार की तल्खियां कम करेंगे मोदी और ट्रंप

भारत और अमेरिका के बीच हाल में कारोबार के क्षेत्र में आयी तल्खियों को दूर करने के लिए मोदी तथा ट्रंप बड़ा कदम उठा सकते हैं. दोनों देशों के बीच एक सीमित व्यापार समझौते को लेकर वार्ता चल रही है, जिसपर ट्रंप और मोदी हस्ताक्षर कर सकते हैं. अमेरिका का भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार पिछले साल 142 अरब डॉलर का रहा, जो उसके चीन के साथ कुल 737 अरब डॉलर के व्यापार का एक छोटा-सा हिस्सा है. इसके अलावा, इस दौरान द्विपक्षीय, क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी.

पीएम मोदी के व्यस्त कार्यक्रम

22 सितंबर
16 तेल कंपनियों के सीइओ के साथ राउंड टेबल बैठक करेंगे. इसके बाद भारतीय मूल के लोगों से मिलेंगे. हाउडी मोदी कार्यक्रम में भाम लेंगे. यहां 50 हजार भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे.

23 सितंबर
क्लाइमेट समिट को संबोधित करेंगे. ‘यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज’ के दौरान आयुष्मान भारत के बारे में बतायेंगे.केन्या, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति, यूके के प्रधानमंत्री और जर्मन चांसलर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.

24 सितंबर
महात्मा गांधी की 150वी वर्षगांठ पर होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे. यहां गांधी सोलर पार्क का उद्घाटन करेंगे. गेट्स फाउंडेशन की ओर से ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड से पीएम को सम्मानित किया जायेगा.

25 सितंबर
ब्लूमबर्ग के सीइओ से मिलेंगे. इसके बाद 40 कंपनियों के सीइओ के साथ भारत में निवेश पर चर्चा करेंगे. कैरिकोम की बैठक में हिस्सा लेंगे, जहां डोनाल्ड ट्रंप समेत 20 नेताओं से मुलाकात करेंगे.

26 सितंबर
कई देशों के साथ िद्वपक्षीय वार्ता

27 सितंबर
यूएनजीए सेशन को संबोधित करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola