“हाउडी मोदी”: अमेरिका में अगले हफ्ते दो बार होगी पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

वाशिंगटनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस महीने एक हफ्ते से भी कम अंतराल पर दो बार मुलाकात कर सकते हैं. अमेरिका में भारत के शीर्ष राजदूत ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच रणनीतिक संबंधों में यह क्षमता है कि वह इस शताब्दी की परिभाषित करने वाली […]
विज्ञापन
वाशिंगटनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस महीने एक हफ्ते से भी कम अंतराल पर दो बार मुलाकात कर सकते हैं. अमेरिका में भारत के शीर्ष राजदूत ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच रणनीतिक संबंधों में यह क्षमता है कि वह इस शताब्दी की परिभाषित करने वाली साझेदारी बन जाए.
मई में फिर से निर्वाचित होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप से दो बार मुलाकात कर चुके हैं. इससे पहले इन दोनों के बीच की दो मुलाकातें जापान के जी-20 शिखर सम्मेलन और फ्रांस में हुए जी-7 शिखर वार्ता से इतर हुई थी. अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने वाशिंगटन के लोगों को बताया कि इस हफ्ते के अंत में जब मोदी अमेरिका पहुंचेंगे तो उन दोनों के बीच, दो बार और मुलाकात होगी.
श्रृंगला ने ‘इंडिया ऑन द हिल : चार्टिंग अ फ्यूचर फॉर इंडो-यूएस रिलेशन्स’ कार्यक्रम के दौरान कहा कि इन दोनों के बीच कुछ ही महीनों के अंतराल पर चार मुलाकातें हो जाएंगी. इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन दो थिंक टैंक अमेरिका के ‘द हैरिटेज फाउंडेशन’ और भारत के ‘ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन’ ने किया था. मोदी शनिवार को ह्यूस्टन पहुंचेंगे.
एक दिन बाद ट्रंप विशाल “हाउडी मोदी” रैली को संबोधित करने उनके साथ मौजूद होंगे. ये दोनों नेता संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र से इतर न्यूयॉर्क में फिर मुलाकात करेंगे. श्रृंगला ने कहा, वे 22 सितंबर को मिलेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति ह्यूस्टन में भारतीय प्रवासियों के कार्यक्रम को मोदी के साथ मिल कर संबोधित करेंगे और वे न्यूयॉर्क में यूएनजीए से इतर भी मुलाकात करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










