मॉस्को में रूसी अधिकारियों के साथ तालिबान की बैठक

मॉस्को : अमेरिका और तालिबान के बीच वार्ता बंद हो जाने के बाद तालिबान के एक प्रतिनिधिमंडल ने रूस के अधिकारियों के साथ मॉस्को में वार्ता की. रूस के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी. मंत्रालय के एक प्रवक्ता को समाचार एजेंसी आरआइए नोवोस्ती ने यह कहते हुए उद्धृत किया, ‘रूस के राष्ट्रपति के अफगानिस्तान […]
मॉस्को : अमेरिका और तालिबान के बीच वार्ता बंद हो जाने के बाद तालिबान के एक प्रतिनिधिमंडल ने रूस के अधिकारियों के साथ मॉस्को में वार्ता की. रूस के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी. मंत्रालय के एक प्रवक्ता को समाचार एजेंसी आरआइए नोवोस्ती ने यह कहते हुए उद्धृत किया, ‘रूस के राष्ट्रपति के अफगानिस्तान के विशेष प्रतिनिधि जमीर काबुलोव ने मास्को में तालिबान प्रतिनिधि मंडल से बातचीत की.’
हालांकि, वार्ता की तारीख नहीं बतायी गयी है. प्रवक्ता ने कहा, ‘रूसी पक्ष ने अमेरिका और तालिबान के बीच दोबारा बातचीत शुरू करने पर जोर दिया.’ उन्होंने बताया, ‘इस पर तालिबान ने वाशिंगटन के साथ बातचीत आगे बढ़ाने की इच्छा की पुष्टि की.’
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि उन्होंने तालिबान और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति के साथ होने वाली गोपनीय बैठक रद्द कर दी है. अफगानिस्तान में अब भी 13,000 अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं और ट्रंप अफगानिस्तान में अमेरिका का सबसे लंबा संघर्ष खत्म करने की इच्छा लगातार जता चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










