सोने का टॉयलेट हुआ चोरी.. एक गिरफ़्तार

Updated at : 15 Sep 2019 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
सोने का टॉयलेट हुआ चोरी.. एक गिरफ़्तार

18 कैरेट सोने से बना टॉयलेट ऑक्सफोर्डशायर के ब्लेनहेम पैलेस से तड़के चोरी हो गया. थेम्स वैली पुलिस के मुताबिक एक गैंग ऑक्सफोर्डशायर में स्थित इस पैलेस में घुसा और इस कलाकृति को चुरा लिया. सोने का ये टॉयलेट इटली के एक कलाकार मौरिजियो कैटेलन की रचना थी. ये उस एक प्रदर्शनी का हिस्सा था […]

विज्ञापन

18 कैरेट सोने से बना टॉयलेट ऑक्सफोर्डशायर के ब्लेनहेम पैलेस से तड़के चोरी हो गया.

थेम्स वैली पुलिस के मुताबिक एक गैंग ऑक्सफोर्डशायर में स्थित इस पैलेस में घुसा और इस कलाकृति को चुरा लिया.

सोने का ये टॉयलेट इटली के एक कलाकार मौरिजियो कैटेलन की रचना थी. ये उस एक प्रदर्शनी का हिस्सा था जो गुरुवार को खुली थी.

ये टॉयलेट इस्तेमाल में था और दर्शकों को इसे इस्तेमाल करने के लिए बुलाया गया था.

अभी तक ये टॉयलेट नहीं मिला है लेकिन एक 66 साल के एक व्यक्ति को इस मामले में गिरफ़्तार किया गया है.

https://twitter.com/BlenheimPalace/status/1172850497029648384

पुलिस ने बताया कि इस चोरी के चलते इमारत को भी नुकसान पहुंचा है क्योंकि टॉयलेट को उखाड़े जाने के बाद वहां पानी भर गया.

18वीं सदी का ब्लेनहेम पैलेस एक विश्व विरासत स्थल है जहां ब्रितानी प्रधानमंत्री सर विंस्टन चर्चिल का जन्म हुआ था.

फिलहाल जांच के चलते इसे बंद किया गया है.

ड्यूक ऑफ़ मोलबोरा के सौतेले भाई एडवर्ड स्पेंसर चर्चिल ने पिछले महीने कहा था कि वो कलाकृतियों की सुरक्षा के लेकर निश्चिंत हैं. यहां से कुछ चुराना आसान नहीं होगा.

यहां आने वालो लोगों को राजगद्दी के इस्तेमाल की भी इज़ाजत थी पर सिर्फ़ तीन मिनट के लिए ताकि लाइन से बचा जा सके.

डिटेक्टिव इंस्पेक्टर जेस मिलन ने कहा, ‘जिस कलाकृति को चुराया गया है उसकी कीमत बहुत ज़्यादा है. उसे सोने से बनाया गया था और प्रदर्शनी के लिए रखा गया था.’

‘हमें लगता है कि चोरों ने दो गाड़ियों का इस्तेमाल किया होगा. कलाकृति अभी तक नहीं मिली है लेकिन हम जांच कर रहे हैं.’

ब्लेनहेम पैलेस की ओर से एक ट्वीट में जानकारी दी गई है कि पैलेस पूरे दिन के लिए बंद रहेगा और रविवार को खुलेगा.

साल 2017 में अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को ये सोने का ये टॉयलेट देने की पेशकश की गई थी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

]]>

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola