ePaper

क्या ईरान के राष्ट्रपति रुहानी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच होगी मुलाकात ?

Updated at : 13 Sep 2019 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
क्या ईरान के राष्ट्रपति रुहानी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच होगी मुलाकात ?

वॉशिंगटन : ईरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करना चाहता है. ऐसी बात खुद अमेरिकी राष्ट्रपति ने कही है. उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि ईरानी नेतृत्व उनसे मुलाकात और बातचीत करना चाहता है, साथ ही उन्होंने कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र महासभा के आगामी सत्र के दौरान अपने ईरानी समकक्ष के […]

विज्ञापन

वॉशिंगटन : ईरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करना चाहता है. ऐसी बात खुद अमेरिकी राष्ट्रपति ने कही है. उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि ईरानी नेतृत्व उनसे मुलाकात और बातचीत करना चाहता है, साथ ही उन्होंने कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र महासभा के आगामी सत्र के दौरान अपने ईरानी समकक्ष के साथ शिखर वार्ता के प्रयास में जुटे हैं.

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि मैं आपको बता सकता हूं कि ईरान मुलाकात करना चाहता है. ट्रंप ने बार-बार संकेत दिये हैं कि वह ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी से मिलने के लिए तैयार हैं. रुहानी के इस महीने न्यूयॉर्क में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में आने की संभावना है. हालांकि, मुलाकात के संबंध में ईरान की ओर से अभी तक कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola