पाकिस्तान के खिलाफ जेनेवा में वर्ल्ड सिंधी कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जेनेवा : वर्ल्ड सिंधी कांग्रेस ने पाकिस्तान के खिलाफ युनाइटेड नेशन के 42वें मानवाधिकार की बैठक के दौरान विरोध प्रदर्शन किया. इन्होंने सिंध प्रांत में सिंधी समुदाय के लोगों के गायब होने का मामला उठाया. वर्ल्ड सिंधी कांग्रेस के महासचिव लाखू लुआना ने परिषद से सिंधी लोगों को गायब किए जाने में लिप्त पाकिस्तानी एजेंसियों […]
विज्ञापन
जेनेवा : वर्ल्ड सिंधी कांग्रेस ने पाकिस्तान के खिलाफ युनाइटेड नेशन के 42वें मानवाधिकार की बैठक के दौरान विरोध प्रदर्शन किया. इन्होंने सिंध प्रांत में सिंधी समुदाय के लोगों के गायब होने का मामला उठाया. वर्ल्ड सिंधी कांग्रेस के महासचिव लाखू लुआना ने परिषद से सिंधी लोगों को गायब किए जाने में लिप्त पाकिस्तानी एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
World Sindhi Congress holds protest against Pakistan outside United Nations in Geneva where 42nd session of the United National Human Rights Council (UNHRC) is underway. pic.twitter.com/Jl01wFzXcy
— ANI (@ANI) September 10, 2019
उन्होंने कहा, ‘सिंधी लोगों के लोकतांत्रिक, राजनीतिक, आर्थिक और मानवाधिकारों के संघर्षो व उनकी हर आवाज को बेरहमी से दबाने के लिए पाक एजेंसियां सिंधी नेताओं, सिविल सोसाइटी और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को गायब कर रही हैं. सिंध में फरवरी 2017 से 300 से ज्यादा लोगों के लापता होने के मामले सामने आये.
पाकिस्तान पर आरोप लगाते हुए इन्होंने कहा, पाकिस्तान के न्याय तंत्र समेत सभी संस्थान इसका अभी तक कोई उपाय नहीं कर पाए हैं और दोषी दंड से बचे हुए हैं। इसलिए हम परिषद से यह आग्रह करते हैं कि सिंधी लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्रवाई की जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










