पाकिस्तान में महसूस किया गया 5 तीव्रता का भूकंप

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में राजधानी इस्लामाबाद समेत कुछ इलाकों में सोमवार को पांच तीव्रता वाले भूकंप का झटका महसूस किया गया. मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक, किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है. मौसम विभाग ने कहा कि भूकंप का केंद्र उत्तरी सीमा पर पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में राजधानी इस्लामाबाद समेत कुछ इलाकों में सोमवार को पांच तीव्रता वाले भूकंप का झटका महसूस किया गया. मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक, किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है. मौसम विभाग ने कहा कि भूकंप का केंद्र उत्तरी सीमा पर पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और भारत के बीच जमीन से 12 किलोमीटर नीचे था.
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, भूकंप के झटके इस्लामाबाद, खैबर पख्तूनख्वाह और पीओके में महसूस किये गये. एबटाबाद, नकियल और मनशेरा में भी झटके महसूस किये जाने की खबर है. खबर में कहा गया है कि यद्यपि भूकंप की वजह से लोगों में थोड़ा डर देखा गया, लेकिन अब तक कहीं से जान-माल के किसी नुकसान की खबर नहीं है. इससे पहले मई में चित्राल और उससे लगे खैबर पख्तूनख्वाह के इलाके में 4.2 तीव्रता के झटके महसूस किये गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










