डोनाल्ड ट्रंप के शांति वार्ता रद्द करने के बाद तालिबान से आई धमकी, कहा अब ज्यादा अमेरिकी मरेंगे
Updated at : 09 Sep 2019 9:56 AM (IST)
विज्ञापन

काबुल में अमेरिकी सैनिक की हत्या के बाद अमेरिका और तालिबान के बीच होने वाली शांति वार्ता को राष्ट्रपति ट्रंप ने रद्द कर दिया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले के बाद तालिबान की प्रतिक्रिया आई है. तालिबान ने कहा है कि इससे अमेरिका को बड़ा नुकसान होगा और अब ज्यादा अमेरिकियों की जान […]
विज्ञापन
काबुल में अमेरिकी सैनिक की हत्या के बाद अमेरिका और तालिबान के बीच होने वाली शांति वार्ता को राष्ट्रपति ट्रंप ने रद्द कर दिया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले के बाद तालिबान की प्रतिक्रिया आई है.
तालिबान ने कहा है कि इससे अमेरिका को बड़ा नुकसान होगा और अब ज्यादा अमेरिकियों की जान जाएगी. तालिबान ने ये बयान रविवार देर रात जारी किया गया, जिसमें अमेरिका को सीधी चेतावनी दी गई है. तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा है कि जिस वक्त डोनाल्ड ट्रंप हमले की दुहाई दे रहे हैं, उसी वक्त अमेरिकी सेना भी अफगानिस्तान में लगातार बम बरसा रही है.
ट्रंप के शांति वार्ता रद्द करने के बाद तालिबान ने कहा है कि अमेरिका के लिए ये भारी पड़ने वाला है. इससे अमेरिका की छवि पर असर होगा, लोगों की जान जाएगी और शांति भंग होगी.
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप और तालिबान के बड़े नेताओं के बीच ये बैठक कैंप डेविड में होने वाली थी. जहां अक्सर अमेरिकी राष्ट्रपति बड़ी और अहम बैठक करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




